ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हार न मानने वाली मुस्कान: नक्सली हमले में गोली लगने के बाद बेल्हा के लाल ने जीती जिंदगी की जंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

हार न मानने वाली मुस्कान: नक्सली हमले में गोली लगने के बाद बेल्हा के लाल ने जीती जिंदगी की जंग

By @dmin
Published: April 6, 2021
Share
हार न मानने वाली मुस्कान: नक्सली हमले में गोली लगने के बाद बेल्हा के लाल ने जीती जिंदगी की जंग
हार न मानने वाली मुस्कान: नक्सली हमले में गोली लगने के बाद बेल्हा के लाल ने जीती जिंदगी की जंग
SHARE

प्रतापगढ़ (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में दो गोली लगने के बाद भी लालगंज के रहने वाले डिप्टी कमाडेंट संदीप द्विवेदी ने जिंदगी की जंग जीत ली। अस्पताल में सफल आपरेशन होने के बाद परिवारीजनों व रिश्तेदारों के चेहरे पर प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। वह वर्तमान में सीआरपीएफ में तैनात है और छत्तीसगढ़ में विशेष ड्यूटी पर गए थे। अस्पताल पहुंचकर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने उनकी सेहत का हाल चाल पूछा है। बेल्हा के लाल के ठीक होने की प्रार्थना हर कोई कर रहा है।

लालगंज के तहसील रोड स्थित मकान में संदीप द्विवेदी सीआरपीएफ में डिप्टी कमाडेंट के पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग असम के गुवाहाटी में है। बीते 22 मार्च को एक माह के लिए वह छत्तीसगढ़ में विशेष ड्यूटी पर थे। दो दिन पहले नक्सली हमले में ड्यूटी के दौरान डिप्टी कमाडेंट संदीप द्विवेदी को दो गोली लगी। दोनों गोली उनकी बांह व कलाई को चीरती हुई निकल गई। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल डिप्टी कमाडेंट संदीप द्विवेदी को आनन फानन में छत्तीसगढ़ के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में उनकी हालत नाजुक देख लालगंज में परिजन व रिश्तेदार परेशान हो गए। बेल्हा के लाल संदीप के लिए हर कोई प्रार्थना करने लगा। रविवार की रात में ही डिप्टी कमाडेंट को लगी गोली डाक्टरों ने आपरेशन कर गोली निकाली। सोमवार को सफल आपरेशन होने के साथ जिंदगी की जंग जीतने की जानकारी मिली तो रिश्तेदारों के चेहरे खिल उठे। रिश्तेदार अनिल शुक्ल, व्यापारी जय कौशल, निहारिका शुक्ला, देवानंद मिश्र, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, पुष्पा देवी, राजेश कुमार, ओपी शुक्ला, अरविंद तिवारी आदि ने डिप्टी कमाडेंट के सफल आपरेशन पर प्रसन्नता जताई। उधर छत्तीसगढ़ के अस्पताल में सोमवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने डिप्टी कमाडेंट से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

TS सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री नियुक्त, छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हुई अधिसूचना
प्रणब मुखर्जी की मोदी सरकार से अपील, लोकसभा सदस्यों की संख्या 1000 करें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी प्रतिज्ञा ने थामा सपनों का रास्ता
दो करोड़ के बेस प्राइस में रैना और उथप्पा, जानें एक करोड़ से ऊपर में कितने भारतीय खिलाड़ी
सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम मोदी…. कम कीमत वाली सुरक्षित वैक्सीन के लिए दुनिया की नजर भारत पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent बढ़ते मामलों के चलते गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य में लॉकडाउन लगाने की कही बात…
Next Article Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi गुजरात में कोरोना का कहर बढ़ा: होईकोर्ट ने दिया वीकेंड कफ्र्यू का निर्देश, कहा- लॉकडाउन की जरूरत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?