ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अनलॉक ब्रेकिंग: जिले में अब बाजार व दुकानों में समय की पाबंदी खत्म… अब पूरे समय खुल सकेंगी दुकानें… कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अनलॉक ब्रेकिंग: जिले में अब बाजार व दुकानों में समय की पाबंदी खत्म… अब पूरे समय खुल सकेंगी दुकानें… कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश

By @dmin
Published: July 20, 2021
Share
Collector Dr. Sarveshwar Narendra Bhure said
Collector Dr. Sarveshwar Narendra Bhure said
SHARE

भिलाई। कोरोना संक्रमण के कारण जिले में लॉकडाउन को अब पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे ने नया आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक सभी तरह की आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ सामान्य समय पर करने की छूट दी है। हालांकि नए आदेश में 50 फीसदी की बाध्यता अभी भी है। कलेक्टर भुरे ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक वैवाहिक कार्यक्रम, होटल, रेस्टोरेंट में इन हाउस डाइनिंग व होम डिलीवरी, रेस्टोरेंट, बार, क्लब राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित सेवाएं तथा थोक माल कार्गो, फल सब्जी की लोडिंग अनलोडिंग अपने सामान्य समय पर की जाएगी। प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की स्थाई एवं अस्थाई दुकानें, शॉपिंग मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल एवं सब्जी मंडी बाजार, अनाज मंडी, शोरूम, मदिरा दुकान, ठेला, चौपाटी, सैलून, ब्यूटी पार्लर, पार्क, जिम आदि सभी दिवस उनके प्रचलित समय पर खोले जा सकेंगे। सभी ग्रंथालयका संचालन उनकी बैठक क्षमता के 50 फीसदी की सीमा के साथ तथा कोविड-19 के दोनों टीके ले चुके सदस्यों को प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार किया जा सकेगा। सभी वाटर पार्क, थीम पार्क, सिनेमा हॉल, थिएटर, स्विमिंग पूल तथा सामूहिक स्थल इत्यादि आम जनता के लिए उनके प्रचलित समय पर खोले जा सकेंगे। सिनेमा हॉल वह थिएटर का संचालन उनकी कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों के लिए ही किया जा सकेगा।

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ ‘स्वस्थ माता-तंदुरुस्त बच्चा’ अभियान का शुभारंभ, सीएम साय बोले- उत्तम स्वास्थ्य समृद्धि का आधार
बिहार दौरे पर विधायक देवेन्द्र यादव : देव सूर्यमंदिर के किए दर्शन, देशवासियों के लिए की सुख-शांति की कामना
सीज फायर के बाद पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग : तीनों सेना प्रमुखों से चर्चा, रक्षामंत्री , एनएसए डोभाल, आईबी और रॉ के चीफ मौजूद
इंडिया एनर्जी फोरम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का भविष्य शानदार और सुरक्षित
गंगा में बहती दिखीं 30 से ज्यादा लाशें, कोरोना महामारी के डर से सहमे लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट का बकरीद पर ढील देने को लेकर केरल सरकार को लताड़ा, कहा- बाजार के दबाव में लोगों की जान से खिलवाड़
Next Article छापेमारी : 45 अस्पतालों पर छापा, ज्यादातर के पास लाइसेंस ही नहीं, फ्रिज में दवाओं की जगह बीयर की बोतलें छापेमारी : 45 अस्पतालों पर छापा, ज्यादातर के पास लाइसेंस ही नहीं, फ्रिज में दवाओं की जगह बीयर की बोतलें

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?