ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीआरपी पर केंद्रीय मंत्री जावडेकर का बड़ा बयान, 50 हजार घरों से 22 करोड़ की राय नहीं माप सकते?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टीआरपी पर केंद्रीय मंत्री जावडेकर का बड़ा बयान, 50 हजार घरों से 22 करोड़ की राय नहीं माप सकते?

By @dmin
Published: November 24, 2020
Share
Big news: Diwali bonus gift to 30 lakh government employees
Big news: Diwali bonus gift to 30 lakh government employees
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पत्रकारिता के छात्रों को सनसनीखेज और टीआरपी केंद्रित पत्रकारिता में न फंसने का सुझाव दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि टीआरपी-केंद्रित पत्रकारिता अच्छी नहीं है। 50,000 घरों में स्थापित मीटर से 22 करोड़ की राय को नहीं माप सकते। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भारतीय जनसंचार संस्थान(आईआईएमसी) में सत्र 2020-21 के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ करते हुए कहा, पत्रकारिता एक जिम्मेदारी है, न कि लोगों को गुमराह करने का उपकरण। अगर आपकी कहानी तथ्यों पर आधारित है तो किसी नाटक या सनसनी की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा समाज में जो कुछ भी अच्छा हो रहा है, उसे भी समाचार में जगह मिलने की बात कहते हुए स्वस्थ पत्रकारिता के कौशल को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मीडिया में सकारात्मक कहानियों के सामने न आने पर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने कहा कि समाज में बहुत सारी रचनात्मक कहानियां हैं, लेकिन दुख की बात है कि मीडिया में किसी के पास उन्हें प्रकाशित करने का समय नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने रचनात्मक पत्रकारिता के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि, नीम कोटिंग शुरू होने के बाद से उर्वरकों की कालाबाजारी नहीं होती। मानव रहित रेलवे फाटकों पर नियमित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिली है। स्वच्छता के मोर्चे पर भी रेलवे में भारी बदलाव है। लगभग 5000 रेलवे स्टेशनों में अब वाई-फाई की सुविधा है और देश भर में करीब 100 एयरपोर्ट लाभकारी साबित हो रहे हैं। क्या ये सब खबर नहीं है?
इससे पूर्व आईआईएमसी के डायरेक्टर जनरल प्रो. संजय द्विवेदी ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का कार्यक्रम में स्वागत किया। एडीजी के सतीश ने छात्रों को आईआईएमसी के बारे में अवगत कराया।

दिवाली से पहले प्रमोशन का तोहफा : दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के 46 प्रधान आरक्षकों का हुआ प्रमोशन
दुर्ग रेंज में ‘पुलिस शहीद सेल’ का गठन….  आईजी गर्ग ने कहा- शहीद परिवारों की हर समस्या का होगा समाधान
छत्तीसगढ़ में अस्पताल पहुंच रहे अब बीमारों तक….. यूनिवर्सल हेल्थकेयर की ओर सरकार के तेज कदम
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल: 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की सीनियर ग्रेड के वेतनमान पर नियुक्ति, देखें अधिकारियों की सूची
सुप्रीम कोर्ट में एक साथ दिलाई गई 9 जजों को शपथ, बने कई रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत ने किया ब्रह्मोस सूपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, 400 किलोमाटर तक हमला करने में सक्षम भारत ने किया ब्रह्मोस सूपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, 400 किलोमाटर तक हमला करने में सक्षम
Next Article तमिलनाडु और पुदुचेरी के तट से कल टकरा सकता है चक्रवात 'निवार' तमिलनाडु और पुदुचेरी के तट से कल टकरा सकता है चक्रवात ‘निवार’

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?