ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा: अधिकारियों ने बताया वन अधिकार दावों को मान्यता देने में छत्तीसगढ़ अग्रणी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा: अधिकारियों ने बताया वन अधिकार दावों को मान्यता देने में छत्तीसगढ़ अग्रणी

By @dmin
Published: August 28, 2021
Share
Union Minister Arjun Munda reviews Tribal Welfare Department
Union Minister Arjun Munda reviews Tribal Welfare Department
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यक्तिगत तथा सामुदायिक वन अधिकार के दावों को मान्यता देने में पूरे देश में अग्रणी राज्य है। यहां अब तक 4 लाख 86 हजार व्यक्तिगत और सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र के अंतर्गत 21 लाख 95 हजार 228 हेक्टेयर रकबा की भूमि वितरित हुई है। इनमें व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र के तहत 4 लाख 41 हजार 502 हितग्राहियों को 3 लाख 60 हजार 619 हेक्टेयर रकबा और 44 हजार 524 सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र के तहत 18 लाख 34 हजार 609 हेक्टेयर रकबा की वितरित भूमि शामिल है।

यह जानकारी मंत्रालय महानदी भवन स्थित समिति कक्ष में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में स्कूल शिक्षा तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम तथा प्रबंध संचालक भारतीय जनजातीय सहकारिता विपणन संघ श्री प्रवीर कृष्ण, सचिव आदिम जाति कल्याण डीडी सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्रीमती शम्मी आबिदी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री मुंडा ने छत्तीसगढ़ में जनजातीय वर्ग के लोगों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इसका बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर उन्हें अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जनजातीय वर्ग के समग्र उत्थान और उनके उद्यमिता दक्षता के विकास पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के वनांचल तथा आदिवासी दूरस्थ क्षेत्रों में जनजातीय वर्ग के स्वास्थ्य सुधार और बेहतर जीवन-यापन की दिशा में संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के भी निर्देश दिए। इसी तरह जनजातीय वर्ग के समग्र विकास के लिए उनकी शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय वर्ग के विकास के लिए कार्यक्रमों का संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है, यह सराहनीय है।

बैठक में स्कूल शिक्षा तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय वर्ग के लोगों के शैक्षणिक, सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही उनके हित में संचालित योजनाओं के बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव आदिम जाति कल्याण श्री डी.डी. सिंह ने छत्तीसगढ़ में जनजातीय वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

28 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, तैयारी पूरी
होटल दिखाने के नाम पर शख्स से लूट, ई-रिक्शा चालक ने साथियों के साथ किया कांड…. पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, अब्दुल नाम की आईडी से आया मेल
रामविलास पासवान को दी गई अंतिम विदाई, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
कोरबा में कर्ज से परेशान सराफा व्यवसायी ने पत्नी समेत खाया जहर, दोनों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रात में तीन जगहों पर फिर देखे गए ड्रोन, फायरिंग के बाद वापस पाकिस्तान लौटे अमेरिका की जवाबी कार्रवाई: काबुल धमाकों के जवाब में अमेरिका का ड्रोन से हमला, आईएसआईएस का साजिशकर्ता ढेर
Next Article Tokyo Paralympics: Table tennis player Bhavina Patel in the final. टोक्यो पैरालंपिक: टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल फाइनल में… तीरंदाज राकेश ने भी जगाई पदक की उम्मीद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?