ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम पहुंचेंगे रायपुर, पांच को जाएंगे दंतेवाड़ा… जानिए पूरा शेड्यूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम पहुंचेंगे रायपुर, पांच को जाएंगे दंतेवाड़ा… जानिए पूरा शेड्यूल

By Mohan Rao
Published: April 4, 2025
Share
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह
SHARE

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार अप्रैल शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान शाह यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दो दिन के कार्यक्रम के दौरान शाह रायपुर, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में रहेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शह के छत्तीसगढ़ प्रवास का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को रात्रि विश्राम के बाद शनिवार की सुबह वे दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की शाम 7:30 रायपुर पहुंचेंगे। नवा रायपुर के मे फेयर रिसॉर्ट में अमित शाह रात रुकेंगे। इसके बाद शनिवार की सुबह उनके बस्तर जाने का कार्यक्रम तय है। दंतेश्वरी माता दर्शन के बाद शाह बस्तर पंडुम समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां बस्तर के वाद्य, खान-पान, नृत्य, संगीत सभी को एक मेले में दिखाया गया है। अमित शाह यहां बस्तर के पकवान भी चखेंगे। पंचायत चुनाव में चुनकर आए जनप्रतिनिधियों के साथ लंच का कार्यक्रम है। इसके बाद नक्सल ऑपरेशन में शामिल कमांडर और जवानों से भी मिलेंगे।अमित शाह शनिवार शाम तक रायपुर वापस लौटेंगे। इसके बाद नवा रायपुर के रिसॉर्ट में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हाईलेवल मीटिंग लेंगे बैठक लेंगे। इस बैठक में सीएम साय और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसी सेंट्रल फोर्स के कमांडर भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सरकार अब तक के नक्सल ऑपरेशन का ब्योरा गृहमंत्री अमित शाह को देगी। साथ ही प्रदेश में लागू की गई नई नक्सल नीति के बारे में भी गृहमंत्री को बताया जाएगा।

अहम है केन्द्रीय गृहमंत्री का दौरा
बता दें केन्द्रीय गृहमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास को काफी अहम माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ में लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा कर रहे हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री ने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म करने का ऐलान किया था। आने वाले एक साल के भीतर नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा। अमित शाह का यह दौरा नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अहम माना जा रहा है।

मारे गए 350 से ज्यादा नक्सली
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पहले सीएम साय ने कहा है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से वामपंथी उग्रवाद का खात्मा तय है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद एंटी नक्सल ऑपरेशन में लगातार सफलता मिली है। प्रदेश में इस दौरान 2200 से ज्यादा नक्सलियों की गिरफ्तारी व आत्मसमर्पण कराया गया है। इस बीच 350 से अधिक नक्सली अलग अलग मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। सुरक्षाबलों की सफलता का ही परिणाम है कि नक्सली अब शांति वार्ता करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी कहा है कि सरकार नक्सलियों ने शांतिवार्ता को तैयार है लेकिन उनकी कोई शर्त नहीं मानी जाएगी। गृहमंत्री शर्मा ने स्पष्ट किया है कि नक्सली हिंसा छोड़े और शांतिवार्ता के लिए आएं।

विश्व वानिकी दिवस पर संगोष्ठी में शामिल हुए सीएम साय, बोले- ऑक्सीजोन की तरह पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है छत्तीसगढ़
13 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले, 19 की मौत, सक्रिय मामले 114475
निगम क्षेत्र में जलभराव की स्थिति जानने निकले महापौर नीरज पाल व स्वास्थ प्रभारी लक्ष्मीपति राजू
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, भिलाई सामने आया करोड़ों का फर्जीवाड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार
परिवहन में सुरक्षा की अनदेखी पर प्रशासन की सख्ती, रायगढ़ में 14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपए का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय रेल का नया कीर्तिमान, एक साल में बना दिए 7,134 कोच, पिछले 10 साल में कोच उत्पादन का आंकड़ा 54809 तक पहुंचा
Next Article वेदांता के वाइज़ैग जनरल कार्गो बर्थ को विशाखापट्टनम बंदरगाह पर भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट पोत प्राप्त हुआ वेदांता के वाइज़ैग जनरल कार्गो बर्थ को विशाखापट्टनम बंदरगाह पर भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट पोत प्राप्त हुआ

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?