ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीओएम बैठक में बोले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री: सिर्फ 0.29 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर…. पिछले 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए गए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जीओएम बैठक में बोले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री: सिर्फ 0.29 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर…. पिछले 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए गए

By @dmin
Published: August 29, 2020
Share
Union Health Minister said in GOM meeting
Union Health Minister said in GOM meeting
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि कोरोना महामारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को उच्च स्तरीय मंत्रियों के समूह (जीओएम) की 20 वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मंत्री ने केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न समन्वित प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में कहा कि, केवल 0.29 फीसदी कोरोना मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं। 1.93 फीसदी आईसीयू में और 2.88 फीसदी लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। पिछले 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हुई है।

बैठक में एम्पावर्ड ग्रुप एक के अध्यक्ष ने कहा कि, भारत बायोटेक का वैक्सीन जायडस कैडिला के साथ साथ द्वितीय चरण के परीक्षण में है, जो वायरल डीएनए पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का ऑक्सफोर्ड वैक्सीन पहले से ही तीसरे चरण के परीक्षण में है। भारत सरकार के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्रालय को संसद सदस्यों और विधान सभा सत्रों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) विकसित करने के निर्देश दिए जिनमें कोरोना प्रोटोकॉल और निवारक उपाय शामिल हैं। 

बता दें कि भारत में कोविड-19 के मामले 34 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। शनिवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला। शनिवार को एक दिन में 76,472 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या करीब साढ़े 26 लाख हो गई है और जांच में तेजी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,021 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 62,550 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 34,63,973 हो गए हैं, जिनमें से 7,52,424 लोगों का उपचार चल रहा है और 26,48,999 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। 

फिटनेस के साथ मौज मस्ती का मौका : 8 अक्टूबर को शहर में होगा भिलाई मैराथन… ऐसे हो सकते हैं शामिल
वैज्ञानिक का बड़ा दावा: मंगल ग्रह पर जीवन की खोज 50 साल पहले हुई, वर्तमान परिस्थितियां जीवन के अनुकूल नहीं
नाबालिग बच्चों ने खुर्सीपार के मंदिर में की चोरी, कबाड़ी को बेचा सामान, नाबालिगों के साथ कबाड़ी व एक महिला गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग, एआई आधारित ‘छत्तीसगढ़ एलीफेंट ट्रैकिंग एंड अलर्ट एप’ किया गया है विकसित
कोरोना का कहर: तीन दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा खतरा… पिछले 24 घंटे में मिले 3.82 लाख नए मरीज, 3780 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Announcement of All India Kshatriya Mahasabha Pradesh Youth Cell अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश युवा प्रकोष्ठ व जिलाअध्यक्षों की घोषणा: जाने किसे मिली जिम्मेदारी
Next Article Suresh Raina's aunt attacked and looted in Pathankot, death of Fufa .... Raina returned from IPL पठानकोट में सुरेश रैना की बुआ के परिवार पर हमला और लूटपाट, फूफा की मौत…. आईपीएल छोड़ लौटे रैना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?