ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केंद्रीय कैबिनेट ने दी स्टार्स प्रोजेक्ट को मंजूरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को 520 करोड़ का पैकेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केंद्रीय कैबिनेट ने दी स्टार्स प्रोजेक्ट को मंजूरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को 520 करोड़ का पैकेज

By @dmin
Published: October 14, 2020
Share
केंद्रीय कैबिनेट ने दी स्टार्स प्रोजेक्ट को मंजूरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को 520 करोड़ का पैकेज
केंद्रीय कैबिनेट ने दी स्टार्स प्रोजेक्ट को मंजूरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को 520 करोड़ का पैकेज
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर प्रेसवार्ता की। यहां जावड़ेकर ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत केंद्र प्रायोजित नई योजना के तौर पर स्टार्स प्रोजेक्ट (STARS या Strengthening Teaching-Learning and Results for States) को शुरू किया जाएगा।
छह राज्य इसके दायरे में आएंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल और ओडिशा का नाम शामिल है। जावड़ेकर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट विश्व बैंक द्वारा समर्थित है। उन्होंने कहा कि यह योजना सुनिश्चित करेगी कि अब शिक्षा का मतलब रट्टा लगाकर पढ़ाई करना नहीं, बल्कि समझ कर सीखना होगा। कैबिनेट ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए 520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को भी अनुमति दी।

प्रेसवार्ता के प्रमुख बिंदु

  • कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसला किया गया है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अब अमली जामा पहनाना शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्ञ्ज्रक्रस् कार्यक्रम तय किया गया है। इसकी लागत 5,718 करोड़ रुपये है जिसमें विश्व बैंक ने 500 मिलियन डॉलर का सहयोग किया है।
  • कैबिनेट ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान- दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 529 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज को अनुमति दी। यह पांच साल के लिए रहेगा और इसका फायदा 10,58,000 परिवारों को होगा।
  • मंत्रिमंडल ने नागरनार स्टील प्लांट को राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड से अलग होने को और पूरे सरकारी हिस्से को एक रणनीतिक खरीदार को बेच कर अलग होने वाली कंपनी के रणनीतिक विनिवेश को भी मंजूरी दी। 
  • केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड के मौजूदा रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार की वाणिज्यिक व्यवहारिता बढ़ाने के लिए ‘एडीएनओसी मॉडल’ (ADNOC Model ) के संशोधन को मंजूरी दी।

यह प्रेसवार्ता राजधानी नई दिल्ली में स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में हो रही है। सात अक्तूबर को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार ने कोलकाता ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए संशोधित लागत को अनुमति दी थी। इसके साथ ही बैठक में भारत और जापान के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के समझौते पर भी दस्तखत किए थे।

यातायात विभाग का एक्शन : दुर्ग भिलाई में ताबड़तोड़ कार्रवाई, सड़क किनारे खड़ी बसों का ऑनलाइन चालान
13 जनवरी को रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म ले चलहुं अपन दुवारी…
Breking News: निरंजन दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी आयुक्त बनाया
‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा, रायपुर, दुर्ग भिलाई सहित इन स्टेशनों में खुले वन स्टेशन वन प्रोडक्ट
Breaking News : दुर्ग रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा… छत्तीसगढ़ के तीन स्टेशनों का चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article More than 75% of patients cured in India so far: 60,975 new cases reported in last 24 hours केंद्र का बड़ा फैसला: सभी मंत्रालयों व पीएसयू के लिए अनिवार्य हुई बीएसएनएल व एमटीएनएल की सेवाएं
Next Article राजधानी में अगले आदेश तक स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी प्रदूषण नियंत्रण समिति का बड़ा फैसला, कल से नहीं कर सकते जेनरेटर का उपयोग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?