ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की क्रोनोलॉजी को समझिए, किसान नेता भी कम जिम्मेदार नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की क्रोनोलॉजी को समझिए, किसान नेता भी कम जिम्मेदार नहीं

By @dmin
Published: January 27, 2021
Share
ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की क्रोनोलॉजी को समझिए, किसान नेता भी कम जिम्मेदार नहीं
ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की क्रोनोलॉजी को समझिए, किसान नेता भी कम जिम्मेदार नहीं
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। नए कृषि कानूनों के खिलाफ रिपब्लिक डे के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन और उसके नेताओं के खिलाफ रुख सख्त कर लिया है। ट्रैक्टर रैली की इजाजत लेने के लिए एनओसी पर साइन करने वाले सभी किसान नेताओं के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली गईं। जिन किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई हैं, उनमें- राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, वीएम सिंह, विजेंदर सिंह, हरपाल सिंह, विनोद कुमार, दर्शन पाल, राजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह, जगतार बाजवा, जोगिंदर सिंह उगराहां के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

कल की घटना पर केंद्र सरकार का शुरुआती आकलन है कि ट्रैक्टर रैली में शामिल चरमपंथी लेफ्ट संगठनों के लोगों ने जानबूझकर तय की गई शर्तों का उल्लंघन किया। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया, जिन लोगों ने पहले से हिंसा की प्लानिंग की थी उनकी और उनक संगठन की पहचान कर ली गई है। इस अधिकारी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान नेता भी इसमें शामिल हैं।
एक अधिकारी ने कहा, किसान नेताओं ने अंडरटेकिंग दी थी कि वे तय रूट पर ही रैली निकालेंगे और वे लोग रैली का नेतृत्व करेंगे। पुलिस के साथ साइन हुए समझौते में यह भी तय हुआ था कि रैली में कोई भी हथियार लेकर नहीं आएगा, जबकि करीब-करीब सभी प्रदर्शनकारियों के हाथों में लाठियां, रॉड या तलवारें थीं। इसके अलावा रैली के लिए तय समय का भी पालन नहीं किया गया और ट्रैक्टरों का इस्तेमाल बैरिकेड्स हटाने के लिए किया गया। ये सब पूरी तरह से समझौते का उल्लंघन था।
सीसीटीवी फुटेज और अलग-अलग स्रोतों से प्राप्त वीडियो के विश्लेषण से यह पता चला है कि संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल सभी संगठनों के लोग लाल किले पर निशान साहिब फहराने में शामिल थे। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इसलिए हिंसा की घटनाओं से किसान नेता यह कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं कि कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रैक्टर रैली में घुसपैठ करके ऐसा किया। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस, दोनों का आकलन है कि ट्रैक्टर रैली में 15-20त्न लोग ऐसे थे जिनका किसान आंदोलन के साथ कोई संबंध नहीं था।
एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बताया है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के लोग प्रदर्शन में शामिल थे और हिंसा के दौरान भी ये साथ थे। हिंसा करने वालों में सतनाम सिंह पन्नू की किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की पहचान खास तौर पर हुई है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इसके लोग पहले दिन से अड़े थे कि आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। हालंकि, संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी उसके मोर्चा का हिस्सा नहीं है।

अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनेगा सरगुजा, श्रीराम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण कल
अपनी ही लोकसभा सीट पर मुश्किल में राहुल गांधी, वायनाड के एक और सीनियर कांग्रेस नेता का इस्तीफा
अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी राज्य के श्रमवीरों को बधाई, छत्तीसगढ़ी बोरे-बासी की प्रसिद्धि गर्व का विषय: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Big news : नक्सल प्रवक्ता रूपेश सहित 100 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार!
shreekanchanpath 183 # 17 April 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिंसा के बाद दो किसान संगठनों ने खत्म किया आंदोलन, राकेश टिकैत पर लगाए गंभीर आरोप हिंसा के बाद दो किसान संगठनों ने खत्म किया आंदोलन, राकेश टिकैत पर लगाए गंभीर आरोप
Next Article दिल्ली हिंसा से बढ़ी नाराजगी, मसानी बैराज पर बैठे किसानों को 24 घंटे में हाईवे खाली करने का अल्टीमेटम दिल्ली हिंसा से बढ़ी नाराजगी, मसानी बैराज पर बैठे किसानों को 24 घंटे में हाईवे खाली करने का अल्टीमेटम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?