ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नरवा विकास योजना के तहत 50 लाख से अधिक भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण…. 12.69 लाख हेक्टेयर भूमि के उपचार का मिलेगा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नरवा विकास योजना के तहत 50 लाख से अधिक भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण…. 12.69 लाख हेक्टेयर भूमि के उपचार का मिलेगा लाभ

By @dmin
Published: September 27, 2021
Share
Under Narva Vikas Yojana, more than 50 lakh ground water
Under Narva Vikas Yojana, more than 50 lakh ground water
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के वनांचल में नरवा विकास योजना के तहत काफी तादाद में कार्य कराए जा रहे हैं। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना के तहत प्रदेश के वन क्षेत्रों में स्थित नालों में कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 के भाग- एक तथा दो के तहत अब तक 30 लाख 60 हजार भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो गया है तथा 20 लाख 20 हजार संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने जानकारी देते हुए बताया कि भू-जल संरक्षण संबंधी इन संरचनाओं के निर्माण से 12 लाख 69 हजार हेक्टेयर भूमि के उपचार का लाभ मिलेगा।

राज्य में कैम्पा मद के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 160 करोड़ 95 लाख रूपए की राशि से 1 हजार 829 किलोमीटर लम्बाई के विभिन्न नालों में भू-जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। इन संरचनाओं के पूर्ण होने पर 4 लाख 84 हजार 281 हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी। इसी तरह वर्ष 2020-21 भाग- एक तथा दो के अंतर्गत 398 करोड़ 29 लाख रूपए की राशि से 4 हजार 160 किलोमीटर लम्बाई के विभिन्न नालों में भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण जारी है। इनके निर्माण से 7 लाख 85 हजार 146 भूमि उपचारित होगी।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इनमें वन वृत्तवार वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 भाग- एक तथा दो के अंतर्गत दुर्ग में 505 किलोमीटर लम्बाई के विभिन्न नालों में 4 लाख 28 हजार 521 तथा बिलासपुर में 1517 किलोमीटर लम्बाई के विभिन्न नालों में 14 लाख 75 हजार 341 भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इसी तरह वन वृत्त रायपुर में 847 किलोमीटर लम्बाई के नालों में 4 लाख 89 हजार 449, जगदलपुर में 617 किलोमीटर लम्बाई के नालों में 8 लाख 16 हजार 689, सरगुजा में 1140 किलोमीटर लम्बाई के नालों में 9 लाख 96 हजार 494 तथा वन वृत्त कांकेर के अंतर्गत 816 किलोमीटर लम्बाई के विभिन्न नालों में 4 लाख 73 हजार 790 एवं वन प्राणी वृत्त के अंतर्गत 547 किलोमीटर लम्बाई के नालों में 4 लाख 00 हजार 312 भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण जारी है।

इस संबंध में कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वी श्रीनिवास राव ने बताया कि इसके तहत वन क्षेत्रों में स्थित नालों में भू-जल संरक्षण कार्यों के लिए लूज बोल्डर चेकडेम, बोल्डर चेकडेम, ब्रशवुड चेकडेम, कंटूर ट्रेंच, गल्ली प्लग, परकोलेशन टैंक, अर्दन डेम, चेकडेम, एनीकट, स्टापडेम, डाइक, अंडरग्राउंड डाइक तथा गेबियन आदि संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इससे एक ओर वन भूमि के क्षरण को रोका जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर जल भण्डार में वृद्धि की जा सकेगी। इसके साथ ही वनों के आसपास के ग्रामीणों तथा कृषकों को पेयजल एवं सिंचाई के साधन विकसित करने में भी काफी मदद मिलेगी।

बेरोजगारी से परेशान युवक बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदा…. मां और बहन को फोन कर बताया मैं किसी काम का नहीं
सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन सेना के बीच जनरल स्तर की तीसरी वार्ता कल
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर राजधानी में आयोजित होगा श्रम सम्मेलन, मुख्य सचिव ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज देंगी प्रदेश को भूमि सम्मान… सीएम बघेल ने दी बधाई
गुस्ताखी माफ: पॉट्टी, वॉशरूम और शुद्ध हिन्दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Effect of rose in Chhattisgarh: Heavy rain in Bastar छत्तीसगढ़ में गुलाब का असर: बस्तर में भारी बारिश… दंतेवाड़ा में बिजली गिरने से 25 से ज्यादा मवेशियों की मौत
Next Article Statue of Mohammad Ali Jinnah was blown up in Pakistan's Gwadar city पाकिस्तान के ग्वादर शहर में मोहम्मद अली जिन्ना की मूर्ति को बम से उड़ाया… बलूच विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?