ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में बेकाबू कोरोना…. एक झटके में बिखर गया पूरा परिवार…. 10 दिनों के अंतराल में माता पिता व दो पुत्रों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई में बेकाबू कोरोना…. एक झटके में बिखर गया पूरा परिवार…. 10 दिनों के अंतराल में माता पिता व दो पुत्रों की मौत

By @dmin
Published: March 26, 2021
Share
SHARE

भिलाई। कोरोना के कहर से महज 10 दिनों के भीतर भिलाई का एक परिवार पूरी तरह बिखर गया। सेक्टर-4 निवासी इस परिवार के सभी सदस्यों को कोरोना ने लील लिया । इस घटना ने भिलाई के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सेक्टर – 4 के रावत परिवार में पहले पिता संक्रमित हुए। इनकी मौत के बाद बेटा संक्रमित हुआ। कोरोना यहीं नहीं थमा इसके बाद माता व एक और बेटा कोरोना की चपेट में आ गया। गुरुवार सुबह माता की मौत हुई तो शाम को पुत्र के मरने की खबर आई। अब परिवार में बहु व बच्चे ही बचे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 4 सड़क 32 में निवासरत रावत परिवार की खुशियां कोरोना ने छीन ली। यहां रहने वाले 78 वर्षीस हरेंद्र सिंह रावत सबसे पहले कोरोना संक्रमित हुए। 16 मार्च को इनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उनके बेटे मनोज सिंह रावत संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया जहां 21 मार्च को मनोज सिंह रावत की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी इनकी चिता की राख ठंडी भी नहीं हुई कि मनोज के बाद उसकी मां कौशल्या रावत भी कोरोना संक्रमित हो गई। मां के बाद उनका दूसरा बेटा मनीष सिंह रावत भी कोरोना संक्रमित हो गया। इलाज के दौरान 25 मार्च की सुबह कौशल्या रावत की मौत हुई वहीं कुछ घंटों बाद शाम को उसके दूसरे बेटे मनीष सिंह रावत की मौत हो गई। इस प्रकार 10 दिनों के भीतर एक परिवार पूरी तरह बिखर गया। अब घर में बहु व बच्चों के अलावा कोई नहीं है। वहीं आसपास के लोगों में इसकी दहशत है।
विशेषज्ञों की राय, लापरवाही न बरते
जिस तेजी से दुर्ग जिले व भिलाई में संक्रमण फैल रहा है उससे स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। तमाम प्रयासों के बाद भी हालात नहीं बदल रहे हैं। वहीं विशेषज्ञों की राय है कि लापरवाही न बरती जाए। कोरोना से बचाव के लिए राज्य स्तर पर प्रशासन सक्रिय है। शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने से ही इस महामारी को रोका जा सकता है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग सबसे जरूरी है।

छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों का युक्तियुक्त निर्धारण, पारदर्शिता और सरलता की दिशा में बड़ा कदम
पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, रविवार को दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने गया, सुबह मिली लाश
पति को मायके बुलाकर चाकुओं से गोदा, प्रेमी और माता-पिता संग आंख, कान, नाक में डाला फेविक्विक
युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य, युवाओं का स्वस्थ रहना अति आवश्यक – ताम्रध्वज साहू
आमजन के बीच पारदर्शिता के माध्यम से विश्वास हासिल करना ही शासन का मुख्य लक्ष्य-भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 2419 नए केस…. डरा रहे दुर्ग जिले के आंकड़े…. एक दिन में मिले 913 नए केस
Next Article All steel clubs of Bhilai will be maintained at a cost of one crore एक करोड़ की लागत से भिलाई के सभी इस्पात क्लब का होगा संधारण…. विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल, शासन से दी स्वीकृति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?