मुंबई Mumbai. सलमान खान के बाद अब उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद संजय राउत ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। धमकी देने वाले ने संजय राउत को मैसेज कर कहा की तेरा भी मूसेवाला जैसा हाल कर दूंगा। यही नहीं मैसेज में राउत को हिंदू विरोधी भी कहा गया है।
लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली इस धमकी में कहा गया है, ‘ तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके 47 से उड़ा दूंगा, मूसेवाला हो जायेगा। लॉरेंस की तरफ से मैसेज है.. सलमान और तू फिक्स.. तैयारी करके रखना। इस धमकी के बाद राउत ने पुलिस को पत्र लिखकर जानकारी दी है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही लॉरेंस गैंग की तरफ से बॉलीवुड स्टार सलमान खान दोबारा धमकी मिली थी। धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की की सुरक्षा बढ़ा दी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पहले भी सलमान को धमकी मिलने और उनपर हमले की प्लानिंग की थी।




