ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big accident : रानीदहरा वाटरफॉल गए दो युवकों की डूबने से हो गई मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big accident : रानीदहरा वाटरफॉल गए दो युवकों की डूबने से हो गई मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

By Mohan Rao
Published: September 3, 2023
Share
SHARE

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां के रानीदहरा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों यहां वाटर फॉल के पास घूमने गए थे और नहाने के दौरान गहराई में चले गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर (25) व शुभम झरिया पिता अशोक झरिया (25)  के रूप में हुई है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम की है। कवर्धा के रहने वाले अजीत कुंभकार अपने साथियों के साथ रानी दहरा वाटरफॉल पिकनिक मनाने गए थे। पिकनिक के दौरान सभी नहाने लगे। इस दौरान राहुल ठाकुर व शुभम झरिया गहराई में चले गए। इसके बाद दोनों डूबने लगे। यह हादसा लगभग 4:30 बजे की है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और दोनों की तलाश शुरू की गई। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था।

बोड़ला थाना प्रभारी चुरेंद्र ने बताया कि सभी युवक स्कार्पियो वाहन से पिकनिक मनाने रानीदरहा जलप्रपात में पहुंचे थे। जलप्रपात किनारे में खाना खाकर, कुछ साथी जलप्रपात के पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान दो युवक नहाते समय जलप्रपात के पानी में डूब गए। उनके साथियों द्वारा गमछा शर्ट का रस्सी बनकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। रविवार को सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तब दोनों युवक के शव बरामद किए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह है दुनिया का सबसे लंबा रेलवे फ्लेटफॉर्म : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे उद्घाटन… जानिए इसकी खासियत
अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया से सुरक्षा संवाद करने के लिए 6 अक्टूबर को टोक्यो जाएंगे एस जयशंकर, बौखलाया चीन
दुर्ग में म्यूल अकाउंट का खुलासा : दो महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार, 111 खातों में 86 लाख से ज्यादा का लेनदेन
दर्दनाक घटना: तेज रफ्तार हाइवा ने ली 11 बेजुबानों की जान, सड़क पर बिछ गई लाशें
14 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का होगा सम्मान, आभार सम्मेलन में सीएम बघेल की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कैबिनेट का बड़ा फैसला : पीएम आवास योजना की प्रतिक्षा सूची के पात्र परिवारों मिलेंगे आवास… जानिए कैबिनेट के अहम निर्णय
Next Article बाबू ने सवा करोड़ सरकारी फंड का खेला ऑनलाईन सट्टा, चिठ्ठी से खुला राज बाबू ने सवा करोड़ सरकारी फंड का खेला ऑनलाईन सट्टा, चिठ्ठी से खुला राज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?