ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : भोपाल से दो युवकों का अपहरण, भिलाई के होटल में रखा बंधक… ऐसे छुड़ाकर लाई सुपेला पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : भोपाल से दो युवकों का अपहरण, भिलाई के होटल में रखा बंधक… ऐसे छुड़ाकर लाई सुपेला पुलिस

By Mohan Rao
Published: July 23, 2023
Share
सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

भिलाई। भोपाल से दो युवकों का अपहरण भिलाई के होटल में रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सुपेला टीआई को धमतरी निवासी शख्स ने फोन कर बताया कि उसके बेटे व बेटे के दोस्त को कुछ लोग भोपाल से अगुवा कर भिलाई में बंधक बना रखा है। सूचना के बाद सुपेला पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए न सिर्फ अपहृत युवकों को सकुशल बरामद किया बल्कि रात भर गश्त कर आरोपियों को भी दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ सुपेला पुलिस ने धारा- 294, 323, 506, 364क, 365, 387, 109, 34 के तहत कार्रवाई की।

दरअसल यह पूरा कांड महादेव एवं अन्ना रेड्डी एप के संचालक सौरभ चन्द्राकर, रवि उप्पल एवं दीपक नेपाली के गुर्गों ने एप में हुए घाटे को वसूलने के लिए किया था। 22 जुलाई की रात को धमतरी निवासी रामकृष्ण साहू ने सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा को मोबाइल पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र योगेश साहू व उसके दोस्त सन्नी सिन्हा को कुछ लोगों ने भोपाल से बंधक बनाकर भिलाई लेकर पहुंचे हैं और सुपेला के किसी होटल रखकर मारपीट की जा रही है। साथ इनके द्वारा फिरौती की मांग की जा रही है।

सूचना के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा, एसीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों को बनाया गया। चंद घंटों में पुलिस की टीम ने दोनों अपहृत युवकों को छुड़ा लिया। वहीं इनका अपहरण करने वाले भाग गए। इसके बाद पुलिस ने सारी रात ऑपरेशन चलाया और घटना में शामिल शाहरूख खान उर्फ आशु, चन्द्रेश वर्मा उर्फ पप्पू, राहुल सिन्हा व आकाश साहनी को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से मोबाइल, कार, बाइक कीमती करीबन 12 लाख बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम प्रभात कुमार, निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी सुपेला, उप निरीक्षक सतीश साहू, लखेश गंगेश, एएसआई दिनेश सिंह, राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक भरत यादव, प्रकाश चंद्र तिवारी, अमर सिंह, आरक्षक कपिल चैधरी, सुरेन्द्र गिरी, विशाल सिंह, अजीत सिंह, जुनैद सिद्धीकी, महात्मा साहू, फराज खान, विक्रम भदौरिया, लोकेश परिहार आदि का विशेष योगदान रहा।

खेती-किसानी में बदलाव, गेहूं की खेती का तेजी से बढ़ रहा ग्राफ
CG Election Breaking : भाजपा ने कई सीटों पर फिर से शुरू किया सर्वे, पितृपक्ष के बाद आएगी दूसरी सूची
मुख्यमंत्री ने चखा महुआ लड्डू का स्वाद, समूह की प्रगति सुनकर मुख्यमंत्री ने की सराहना, दी बधाई
अमरिंदर पर वार से हिट विकेट हुए नवजोत सिद्धू, हाईकमान ने चुनाव के लिए कैप्टन को दी टीम की कमान
सेना प्रमुख नरवणे ने कहा- अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कदम, यह जम्मू-कश्मीर को मुख्य धारा से जोड़ने में अहम साबित होगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति चेयरमैन बने दीपक बैज, इन मंत्रियों को भी मिली
Next Article Big News: मौत से जिंदगी छीन लाया 4 साल का शिवम, गोद में लेकर उछल पड़ी एनडीआरएफ की टीम Big News: मौत से जिंदगी छीन लाया 4 साल का शिवम, गोद में लेकर उछल पड़ी एनडीआरएफ की टीम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?