ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेल जगत के लिए खुशखबरी: हरियाणा की दो पहलवान बेटियों को मिला ओलंपिक का टिकट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

खेल जगत के लिए खुशखबरी: हरियाणा की दो पहलवान बेटियों को मिला ओलंपिक का टिकट

By @dmin
Published: April 10, 2021
Share
Vicious first stolen bike and then rushed to break into ATM
Vicious first stolen bike and then rushed to break into ATM
SHARE

सोनीपत (एजेंसी)। हरियाणा के खेल जगत के लिए शनिवार को अच्छी खबर आई। प्रदेश की दो महिला पहलवानों को टोक्यो ओलंपिक का टिकट मिल गया है। अंशु मलिक और सोनम मलिक ने कजाकिस्तान में चल रहे एशियन ओलंपिक क्वालिफायर के फाइनल में जगह बना ली है। अंशु मलिक 57 किलो और सोनम मलिक 62 किलो भारवर्ग में खेलती हैं। सोनम सोनीपत की रहने वाली हैं वहीं अंशु मलिक जींद की निवासी हैं। वहीं सोनम मलिक के ओलंपिक टिकट से पहलवान साक्षी मलिक को करारा झटका लगा है। दोनों ही पहलवान 62 किलो भारवर्ग से खेलती हैं। खेलमंत्री किरण रिजीजू ने दोनों पहलवानों को बधाई दी है। वहीं पहलवान विनेश फौगाट ने भी दोनों को बधाई दी है।
निडानी गांव की रहने वाली 19 वर्षीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने ओलंपिक क्वालीफाई प्रतियोगिता में तीन पहलवानों को मात दी थी। पिछले साल दिसंबर में बेलग्रेड में हुई कुश्ती विश्वकप प्रतियोगिता में अंशु ने देश के लिए रजत पदक जीता था। पहले से अच्छा तैयारी और विश्वकप में जीत के बाद अंशु मलिक के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि ओलंपिक के लिए भी वे अपना टिकट पक्का कर लेंगी।
वहीं इसी साल जनवरी में आगरा के गांव लड़ामदा में आयोजित महादंगल में रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक को पहलवान सोनम ने फाइनल में हरा दिया था। हारने पर साक्षी के आंसू छलक आए थे। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को हराने के बाद विजयी पहलवान सोनम ने कहा कि उनके लिए ये पल बेहद खुशी के हैं। सोनम ने बताया कि वह साक्षी मलिक को ट्रायल में भी हरा चुकी हैं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया था।

रेलवे का ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते अभियान : रेलवे सुरक्षा बल की सक्रियता, अब तक 261 बच्चे सकुशल लौटे घर
अन्तर्राष्ट्रीय चांवल अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर का भ्रमण
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर किताब में खुलासा: कारगिल युद्ध के दौरान नवाज शरीफ से 5 बार की थी बात
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया: मंत्री डॉ. डहरिया
कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान बिजली की चपेट में आकर तीन दर्शकों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Laxmi Narayan Charitable Trust forcibly seeks possession of land, complaint at Pulgaon police station शादी समारोह के लिए नहीं बुला सकेंगे 20 से ज्यादा मेहमान.. दुर्ग जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया निर्णय
Next Article Vaccination is being conducted by the corporation in coordination निगम द्वारा सामाजिक जनों से समन्वय बनाकर करवाया जा रहा है टीकाकरण, अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज के सहयोग से 100 लोगों को लगाया गया टीका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?