ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी करने वाले दो शातिर पकड़ाए… पचा गए इतना क्विंटल अनाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी करने वाले दो शातिर पकड़ाए… पचा गए इतना क्विंटल अनाज

By Mohan Rao
Published: November 29, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ में चोर भी कमाल के हैं। रुपए पैसा, जेवर तक तो ठीक था अब सरकारी राशन दुकान से अनाज तक चुना ले जा रहे हैं। ऐसी ही एक चोरी का मामला जशपुर जिले के सुरेशपुर गांव में सामने आया है। शातिर ने सरकारी पीडीएस की दुकान से 79 बोरी चावल, 16 बोरी चना व 9 बोरी शक्कर पार कर दिया। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। राशन दुकान के केयरटेकर की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने अपराध दर्ज किया। घटना के तीसरे मंगलवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिकनीपानी निवासी धरमसाय नागवंशी के घर चना और शक्कर के बोरे रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने धरमसाय के घर पर दबिश दी। घर पर 16 बोरी चना व एक बोरी शक्कर बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने पूरा सच उगल दिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पीडीएस से 79 बोरी चावल, 16 बोरी चना व 9 बोरी शक्कर चुराया था। चावल को यहां के अनाज व्यापारी कैलाश अग्रवाल को 40000 रुपए में बेच दिया।  इसके बाद पुलिस टीम ने कैलाश अग्रवाल के दुकान में दबिश दी और उसके गोदाम से 79 बोरी चावल जब्त किया। यही नहीं आरोपी ने बताया कि उसने यह चोरी जोराडोल छुटकीपारा निवासी मो हफिज के साथ मिलकर की थी। इसके लिए धरमसाय के पिकअप वाहन और हफिज के कार का इस्तेमाल किया गया।

आरोपी ने बाताया कि 26 और 27 नवंबर की दरम्यानी रात धरमसाय, हफीज, और उसके अन्य साथी मिलकर पीडीएस दुकान सुरेशपुर पहुंचे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के राशन में से 79 बोरी चावल को आरोपी धरमसाय ने कैलाश अग्रवाल को 40000 में बेचा। बिक्री रकम 40000 और 8 बोरी शक्कर को हफीज को दिया। धरमसाय  स्वयं के पास 16 बोरी चना और 1बोरी शक्कर को रखकर बेचने की फिराक में था और वह रुपए खुद रखना चाहता था।

स्वस्थ और नशामुक्त भारत के लिए ‘नमो युवा रन’, युवाओं ने जोश और उत्साह से की भागीदारी
तालिबान का आतंक: काबुल में राष्ट्रपति भवन के पास दागे रॉकेट, बकरीद की नमाज के वक्त हुआ हमला
इसे कहते हैं उल्टी गंगा, रेड कार्रवाई करने गई पुलिस पर जुआरियों ने किया ईंट से हमला, हेड कांस्टेबल और एक आरक्षक घायल
हादसे के बाद एक्शन : नंदिनी रोड़ से छावनी चौक तक भारी वाहनों पर बैन, एसडीएम छावनी ने जारी किया आदेश
मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने शहादत को किया नमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, 159 से घटकर 137 हुई छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, 159 से घटकर 137 हुई
Next Article इन्हें मिल रहा न्याय योजना का लाभ, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन योजना के लिए सीएम का जताया आभार इन्हें मिल रहा न्याय योजना का लाभ, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन योजना के लिए सीएम का जताया आभार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?