ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हसदेव नदी में डूबने से दो बहनों की मौत, परिजन पहुंचे तो तैरते मिले कपड़े… घंटों मशक्कत के बाद मिले शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

हसदेव नदी में डूबने से दो बहनों की मौत, परिजन पहुंचे तो तैरते मिले कपड़े… घंटों मशक्कत के बाद मिले शव

By Mohan Rao
Published: May 4, 2023
Share
डूबने से दो बच्चियों की मौत
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को हसदेव नदी में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। दोनों बहने अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस बीच दोनों खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गईं। कुछ देर बाद परिजन नदी किनारे नहाने पहुंचे तो कपड़े तैरते मिले। डूबने की आशंका से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची  पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कुदुरमाल गांव निवासी संतोष पटेल का छोटे भाई के घर गुरुवार शादी का कार्यक्रम था। उसका घर हसदेव नदी के किनारे पर है। शादी में शामिल होने संतोष अपने परिवार के साथ पहुंचा था। घर में हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच संतोश की बेटियां तीन साल की रेयांश और छह साल की ज्योत्सना पटेल भी वहीं थी। इसी बीच दोनों खेलते हुए नदी किनारे पहुंच गई। इस बीच परिवार से रामेश्वर पटेल नदी में नहाने के लिए नदी किनारे पहुंचा तो उसे बच्ची का कपड़ा तैरता हुआ दिखाई दिया।

उन्होंने कपड़े पहचान कर घर में इसकी सूचना दी। घर में संतोष पटेल अपनी दोनों बेटियों की खोज करने लगा। कहीं नहीं मिलने पर सभी नदी किनारे जमा हो गए। इसके बाद दोनों बच्चियों की तलाश शुरू हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों बच्चियां नदी में नहाने उतरी या कोई हादसा हुआ है।

‘अग्निपथ’ के विरोध में बघेल सरकार का सत्याग्रह शुरू, विधायकों के साथ सभी कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन
राजधानी में दो दिवसीय खेल मड़ई शुरू: विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों की पारंपरिक खेलों का हो रहा प्रदर्शन
सीएम साय के निर्देश पर कार्रवाई, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा का प्राचार्य सस्पेंड,
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, अब तक 12 लोगों के शव बरामद…. राहत कार्य में जुटा प्रशासन
देवर के साथ अवैध संबंध, बेटे ने देख लिया तो कर दी हत्या, एक माह बाद मिली थी लाश… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुष्पा यादव बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, 11 में 7 सदस्यों ने किया वोट
Next Article CG Accident : कार की ठोकर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर टेंट लगाकर किया चक्काजाम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?