ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य खेल अलंकरण में भिलाई के दो मास्टर्स खिलाड़ियों को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान, एसोशिएशन ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Latest News
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान
October 21, 2026
shreekanchanpath 09 # 21 October 2026
October 21, 2026
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी
October 21, 2026
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

राज्य खेल अलंकरण में भिलाई के दो मास्टर्स खिलाड़ियों को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान, एसोशिएशन ने दी बधाई

By Mohan Rao Published March 16, 2024
Share
छत्तीसगढ़ मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा 14 मार्च को राजधानी में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के सैकड़ों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ मास्टर्स एथलेटिक्स एसोशिएशन से जुड़े भिलाई के दो एथलीट टीआर साहू व बीआर साहू को शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया गया। इस समारोह के माध्यम से उक्त दोनों खिलाड़ियों को 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि, प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न दिया गया। दोनों एथलीट का शनिवार को छत्तीसगढ़ मास्टर्स एथलेटिक्स एसोशिएशन द्वारा अभिनंदन किया गया।

अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ मास्टर्स एथलेटिक्स एसोशिएशन के सचिव ताजुद्दीन ने बताया कि राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित टीआर साहू बीएसपी से सेवानिवृत्त हैं। वहीं बीआर साहू सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त हुए हैं। यह दोनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक प्राप्त किया, साथ ही भारत के लिए एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त किया। इनकी इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर लंबे समय से मास्टर्स एथलेटिक्स एवं एथलेक्सि प्रतियोगिता में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

ताजुद्दीन ने बताया कि उक्त दोनों खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने सम्मान स्वरूप 25,000 रुपए की राशि का चेक, प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न भेंट किया गया। ताजुद्दीन ने बताया कि मास्टर्स एथलीट एसोशिएशन के लिए यह गर्व का विषय है। पिछले पांच वर्षों से राज्य सरकार खेल अलंकरण नहीं दे रही थी और इस बार फिर से यह शुरू किया गया। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार का आभार माना। इसके साथ ही अवार्ड पाने वाले मास्टर्स खिलाड़ियों को भी एसोशिएशन की ओर से बधाई दी गई। साथ ही ताजुद्दीन ने कहा कि राज्य खेल अलंकरण में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि कई वर्षों से बढ़ाई नहीं गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रोत्साहन राशि में बढ़ोत्तरी करनी चाहिए।

प्रेसवार्ता के दौरान अवार्ड विजेता खिलाड़ी टीआर साहू व बीआर साहू ने सम्मान देने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही इन खिलाड़ियों ने दुर्ग भिलाई में एथलीट्स को मिलने वाली सुविधाओं में आभाव की भी जानकारी दी। खिलाड़ियों ने बताया कि वे दोनों तात्कालीन मध्यप्रदेश के समय से खेल रहे हैं। बीआर साहू ने बताया कि वे कई मेडल्स जीत चुके हैं और दुर्ग भिलाई एथलीट्स की जननी है इसके बाद भी यहां पर खिलाड़ियों के लिए एक सिंथेटिक ट्रैक नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके बेहतर खेल के कारण उन्हें 2021 में राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वर्तमान में भिलाई के जयंती स्टेड़ियम में ट्रैक है लेकिन वह सिंथेटिक ट्रैक नहीं है। बीआर साहू ने राज्य व जिला प्रशासन से इस ओर सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया है। आज प्रेस वार्ता के दौरान सुनिल कटरिया, सौदागर सिंह, रमेश सिंह, टेकराम साहू, एनके मानिकपुरी, ज्ञान सिंह, शिव कुमार निषाद, ओपी वर्मा, घनाराम साहू, देवधर ठाकुर, ओंकार अग्रवाल, शकील लीरानी आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन

Mohan Rao March 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 153 # 16 March 2024
Next Article लोकसभा चुनाव का ऐलान : छत्तीसगढ़ में तीन चरण में होंगे चुनाव, 7 मई को होगा दुर्ग में मतदान… देखें पूरा शेड्यूल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?