ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निजीकरण का विरोध में दो दिन की बैंक हड़ताल: प्रदेश के सभी सरकारी बैंक बंद…. भिलाई में बैंक युनियनों ने निकाली रैली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

निजीकरण का विरोध में दो दिन की बैंक हड़ताल: प्रदेश के सभी सरकारी बैंक बंद…. भिलाई में बैंक युनियनों ने निकाली रैली

By @dmin
Published: March 15, 2021
Share
Two-day bank strike to protest against privatization: All government banks in the state are closed
Two-day bank strike to protest against privatization: All government banks in the state are closed
SHARE

भिलाई। सार्वजनिक क्षेेत्र के दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में दो दिनों के लिए बैंक युनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के कारण सोमवार को छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी बैंक बंद रहे। दुर्ग भिलाई सहित राजधानी रायपुर में सभी बैंक शाखाओं को बंद करने के बाद बैंक कर्मचारी-अधिकारी केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने सेक्टर-9 चौक से रैली निकाली। रैली के माध्यम से बंैक कर्मियों व अधिकारियों ने केन्द्र सरकार के निर्णय का पुरजोर विरोध किया। रैली के दौरान रास्ते भर नारेबाजी भी होती रही। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में बैंक अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इसके बाद भिलाई में सेक्टर-1 एसबीआई के मेन ब्रांच के सामने प्रदर्शन किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में मोतीबाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने बैंक अधिकारी व कर्मचारी जमा हुए। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की। बैंकों की यह हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन के नेतृत्व में देश भर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ में 2500 से अधिक बैंक शाखाओं के करीब 20 हजार कर्मचारी-अधिकारी इस हड़ताल में शामिल हैं। बैंक युनियनों का कहना है कि सरकार ने कहा है कि वह दो बैंकों का निजीकरण करेगी। सरकार ने उन बैंकों का नाम भी नहीं बताया है। हम बैंकों के इस निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। सरकार अगर राष्ट्रीयकृत बैंकों का निजीकरण करती है तो यह क्षेत्र भी महाजनों के हाथ में चला जाएगा। यह स्थिति बैंक कर्मचारी और उपभोक्ता दोनों के हितों के खिलाफ है।
हड़ताल में बैंकों के ये संगठन हैं शामिल
निजीकरण के खिलाफ इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ बैंक इम्प्लॉइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक इम्प्लॉइज कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशल बैंक एम्पलाईज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक आफीसर्स कांग्रेस, नेशनल आर्गनाइजेशन आफ बैंक वर्कर्स, और नेशनल आर्गनाइजेशन आफ बैंक आफीसर्स शामिल हैं।

महतारी वंदन योजना : आज जारी होगी पांचवी किश्त, लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों पहुंचेंगे 1000 रुपए
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां पूरी,अरण्य कांड की थीम पर सज रहा मंच
सिम कार्ड के लिए फिजिकल फॉर्म का झंझट खत्म, डिजिटल KYC से मिलेगा नया कनेक्शन
गौठान पहुंच कार्यक्रम के तहत अमिताभ जैन पहुंचे बलौदाबाजार, गौठान में संचालित गतिविधियों का लिया जायजा
IPL 2021 CSK vs RR: ग्लेन फिलिप ने मैदान पर किया कुछ ऐसा कि गेंदबाज समेत पूरी टीम की छूट गई हंसी-देखे VIDEO
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत बस पलटी, चालक और परिचालक की मौत, 10 यात्री घायल
Next Article बाटला हाउस एनकाउंटर : आतंकी आरिज खान को मिली फांसी की सजा, कोर्ट ने माना- 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' केस बाटला हाउस एनकाउंटर : आतंकी आरिज खान को मिली फांसी की सजा, कोर्ट ने माना- ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?