ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : सूने मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर व एक खरीदार गिरफ्तार, 6 मामलों का खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : सूने मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर व एक खरीदार गिरफ्तार, 6 मामलों का खुलासा

By Mohan Rao
Published: June 2, 2023
Share
चोरी के आरोपी गिरफ्तार, 6 मामलों का खुलासा
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के थाना अमलेश्वर क्षेत्र में घूम-घूमकर सूने मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरों व एक खरीदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने मिलकर आसपास 6 चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया। स्कूटी से घूम-घूम कर पहले रेकी करते और उसके बाद रात को वारदात को अंजाम देते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसी टीवी फुटेज की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास सोने एवं चांदी के जेवरात, 1 नग लैपटाप सहित घटना में प्रयुक्त वाहन आदि कुल 11 लाख का मशरुका बरामद किया गया। इस मामले में शुक्रवार को एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली।

बता दें बीते कुछ दिनों में अमलेश्वर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। इस मामले में शिकायतों के बाद पुलिस ने चोरों पर निगरानी शुरू की। इस दौरान आसपास के सीसी टीवी फुटेज जांचे गए। इस दौरान एक चोरी की घटना के बाद एक्टीवा स्कूटी में पचपेड़ी नाका होते हुये माना रायपुर की ओर संदिग्ध जाते दिखाई दिए। सीसीटीवी फूटेज का पीछा कर सदाणी दरबार धमतरी रोड तक पहुंचे। इसके बाद आसपास के स्थानीय लोगों को फूटेज दिखा कर पतासाजी किया गया। जिससे संदेही की पहचान सुरेन्द्र विश्वकर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी बोरियाकला के रूप में हुई।

आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पहले गुमराह किया लेकिन बाद में उसने बताया कि उसने अपने साथी जितेन्द्र विश्वकर्मा के साथ मिलकर बुल-लैण्ड कालोनी में विगत 03 माह से सूने मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की मशरूका लक्ष्मी नगर रायपुर निवासी शिवशंकर राय को बेचना बताया। आरोपियों की निशानदेही में उनके कब्जे से सोने के कंगन, चैन, नेकलेस, झुमका, टॉप्स, अगुठी, नाक का फुल्ली, मंगलसूत्र, ईयरिंग, हार, पेंडल चांदी के जेवर पायल, करधन, बिछिया, बच्चो का करघन. 01 नग लैपटाप, सोना 145 ग्राम एवं चांदी 700 ग्राम एवं नगदी 10 हजार रूपए जुमला कीमती लगभग 11 लाख रुपए तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरब, लोहे का रोड एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जब्त किया गया। अग्रिम कार्रवाई थाना अमलेश्वर से की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में एण्टी क्राईम सायबर यूनिट से एएसआई चंद्रशेखर सोनी, पूर्ण बहादुर, प्रधान आरक्षक रूमन सोनवानी, चंद्रशेखर बंजीर, पंकज चतुर्वेदी, मेघराज चेलक, चंद्रा, उपेन्द्र यादव, चित्रसेन, अमित दूबे, विक्रांत कुमार, रिंकू सोनी, भावेश पटेल थाना अमलेश्वर से राजकुमार एसआई विजय मिश्रा एएसआई गणेश साहू प्रधान आरक्षक सतीश कश्यप, सुनील वर्मा, लक्ष्मी वर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: 21 फरवरी तक सभी शहरों में हो जाएगी शुरूआत, सीएम की घोषणा पर अमल शुरू
Big news : पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, 6 ग्रामीणों का किया था अपहरण
केंद्रीय विद्यालय चरोदा में हुई अंबेडकर की जीवनी पर इंटर स्कूल परिचर्चा, 10 स्कूलों के छात्र हुए शामिल
ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई परीक्षा, सभी संभाग मुख्यालय में होगी परीक्षा
मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शहर की समस्याओं को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के साथ निगम पहुंचे पार्षद, आयुक्त को सौंपी लंबी लिस्ट
Next Article दा गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी हुए राष्ट्रीय गतका कप के लिए जालंधर रवाना

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?