ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के दो बार में लगा ताला, नियमों का उल्लंघन करने पर विधायक रिकेश ने दी थी चेतावनी… अब हुई कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के दो बार में लगा ताला, नियमों का उल्लंघन करने पर विधायक रिकेश ने दी थी चेतावनी… अब हुई कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: April 4, 2024
Share
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में तय नियमों और मापदंड की अवहेलना करने वाले बार के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। सूर्या टीआई मॉल में संचालित लेस्टोमेनिया और कोहका में अवंती बाई चौक का चेरिएट बार का लायसेंस अप्रैल से आबकारी विभाग ने नवीनीकृत करने से इंकार कर दिया है। इसके साथ ही इन दोनों बार में अब ताला लग गया है।

बता दें कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने फरवरी महीने में ही नीति नियमों की अवहेलना कर बार के भीतर कई अनैतिक गतिविधियों और अन्य नशा परोसने वाले बार संचालकों को हिदायत दी थी कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे बार संचालक अपने क्रियाकलाप सही कर लें वरना उनका लायसेंस रिनिवल नहीं होगा और ऐसे बार पर ताला लगेगा। नतीजतन चिन्हित ऐसे सभी बार के लायसेंस का नवीनीकरण टेढ़ी खीर साबित हुआ है।

कई बार पड़ा छापा
सूर्या टीआई मॉल के लिस्टमेनिया में अनेक बार छापा पड़ा लेकिन यहां हर बार नियमों की अवहेलना मिली। पूर्व सरकार में कुछ लोगों का सपोर्ट होने से इस बार के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी परिणाम स्वरूप यह बार मनमाने ढंग से संचालित होता रहा। कोहका स्थित चेरिओट बार के समीप ही कई शैक्षणिक संस्थाएं थीं और बार से लगे रानी अवंती बाई चौक पर रात में शराबियों की धमाचौकड़ी और गाली गलौज जगजाहिर था। विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा में भी ऐसे चिन्हित बार की सूची मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपी थी।

पिछली सरकार नहीं कर रही थी कार्रवाई
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सुपेला, राम नगर, कोहका, जुनवानी, पावर हाऊस में कई बार संचालित हैं, इसके आलावा कई बड़े होटल भी लायसेंस लेकर शराब परोसते रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे भी हैं जिनमें शराब के आलावा ड्रग्स सहित कई प्रकार के नशा भी मुहैया कराया जाता रहा है। ऐसे बार लायसेंस धारक एफएल लायसेंस में तय नीति नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे हैं, इनके खिलाफ पिछली सरकार में अनेक शिकायतें होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती थी। अब ऐसे चिन्हित बार का लायसेंस आगामी तीन वर्ष तक रिनिवल नहीं होगा फिलहाल दो बार के लायसेंस रिनीवल नहीं हुए हैं और ऐसे ही कुछ और बार पर कार्रवाई होगी।

नियम विरुद्ध संचालन पर होगी कार्रवाई
जिन बार के खिलाफ अनेक बार देर रात मारपीट सहित नियम विरुद्ध संचालन की शिकायतें हुईं, ऐसे लोग न तो समय पर बार बंद करते हैं और न ही नियमों का पालन करते हैं। इनमें शराब के आलावा ड्रग्स पार्टी, विभिन्न तरह के नशीले पदार्थों की उपलब्धता रही है। ऐसे प्रतिष्ठान वैशाली नगर की शांति के लिए लगातार खतरा रहे हैं और अब विष्णुदेव सरकार में इनकी तानाशाही पर न केवल अंकुश लगेगा बल्कि इनको बंद करते हुए लायसेंस रिनिवल नहीं किया जाएगा। अब ऐसे लोगों की जोर जबरदस्ती खत्म होगी, ताला लगेगा, लायसेंस सस्पेंड होगा, रिनिवल नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी और कई बार रिनीवल की कतार में फंसेंगे।

छत्तीसगढ़ में एक तरफ भीषण गर्मी, तो दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: घर की छत पर बन रही बिजली से कोनी निवासी सागर का बिल हुआ आधा
मेमू क इंजन फेल : सरोना स्टेशन पर खड़ी रही 3 घंटे, दूसरी ट्रेन से यात्रियों को किया रवाना
खाद्य विभाग की रेड : पानी फैक्ट्रियों में मिली गंदगी…. दुर्ग में 180 बोरी पानी पाऊच जब्त
बाढ़ प्रभावित परिवारों से आयुक्त ने की मुलाकात… खाने पीने व दवाई सहित कर रहे ठहरने की व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव: प्रियंका संभालेंगी मां सोनिया की विरासत, बीजेपी इन नेताओं पर लगा सकती है दांव लोकसभा चुनाव: प्रियंका संभालेंगी मां सोनिया की विरासत, बीजेपी इन नेताओं पर लगा सकती है दांव
Next Article गर्म हवाओं की चपेट में आने वालों की हर जिले में होगी निगरानी, केंद्र ने राज्यों के लिए जारी किए निर्देश गर्म हवाओं की चपेट में आने वालों की हर जिले में होगी निगरानी, केंद्र ने राज्यों के लिए जारी किए निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?