ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने लगाई फटकार, कहा- आंतरिक मामलों में दखल स्वीकार नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने लगाई फटकार, कहा- आंतरिक मामलों में दखल स्वीकार नहीं

By @dmin
Published: September 23, 2020
Share
तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने लगाई फटकार, कहा- आंतरिक मामलों में दखल स्वीकार नहीं
तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने लगाई फटकार, कहा- आंतरिक मामलों में दखल स्वीकार नहीं
SHARE

संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर तुर्की ने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया है। कश्मीर मसले पर एक बार फिर से पाकिस्तान के दोस्त तुर्की ने जहर उगला और कहा कि कश्मीर अब भी ज्वलंत मुद्दा है। हालांकि, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की टिप्पणी के बाद भारत सरकार ने जमकर फटकार लगाई है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय चर्चा में जम्मू-कश्मीर पर की गई तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की टिप्पणियों को ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’ बताते हुए कहा कि अंकारा को दूसरे देशों की सम्प्रभुता का सम्मान करना चाहिए और अपनी खुद की नीतियों पर गहराई से विचार करना चाहिए। हमें आंतरिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘हमनें भारत के केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पर तुर्की के राष्ट्रपति की टिप्पणियां सुनीं। वे भारत के आंतरिक मामलों में व्यापक हस्तक्षेप करने वाली हैं और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। तुर्की को अन्य देशों की सम्प्रभुता का सम्मान करना चाहिए और अपनी खुद की नीतियों पर गहराई से विचार करना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में आम चर्चा में अपने रिकॉर्डेड संदेश में एर्दोआन ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा था कि कश्मीर का मुद्दा, ‘जो दक्षिण एशिया की स्थिरता और शांति के लिए भी महत्वपूर्ण है, वह अब भी एक ज्वलंत मुद्दा है। जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के लिए उठाए गए कदमों ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि तुर्की ‘संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के मसौदों के तहत और विशेष रूप से कश्मीर के लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप, बातचीत के जरिए इस मामले को हल करने के पक्ष में हैं।
पाकिस्तान के करीबी सहयोगी तुर्की के राष्ट्रपति ने पिछले साल महा सभा कक्ष में उच्च स्तरीय चर्चा में भी कश्मीर का मुद्दा उठाया था। भारत कश्मीर मामले पर तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को लगातार खारिज करता रहा है और उसका कहना है कि भारत-पाकिस्तान संबंधों से जुड़े सभी लंबित मामले द्विपक्षीय रूप से हल किए जाने चाहिए।

इस साल नहीं होगी आतिशबाजी, गहलोत सरकार ने लगाई पटाखों की बिक्री पर रोक
राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में की वृद्धि… सरकारी कर्मचारियों को अब इतने प्रतिशत मिलेगा महंगाई भत्ता
मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत लिख रहा है छत्तीसगढ़, हेल्थकेयर हब बनने की दिशा में अटल नगर
जल संरक्षण से आजीविका तक: छत्तीसगढ़ में ‘आजीविका डबरी’ अभियान बना ग्रामीण बदलाव की धुरी
महतारी वंदन योजना : 12वीं किश्त जारी, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand छत्तीसगढ़ में कोरोना: कुल संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार…. पिछले 24 घंटों में 2736 नए मरीजों के साथ ही मौतों का आंकड़ा पहुंचा 700 के पार
Next Article Boom of people in markets before strict lockdown: missing potatoes…. People are upset because of the price सख्त लॉकडाउन से पहले बाजारों में लोगों का बूम: गायब हुए आलू…. कीमतें इतनी की बेहाल हुए लोग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?