ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, यूरोप की तरह देश के नेशनल हाईवे के किनारे बनेंगी सुरंगें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, यूरोप की तरह देश के नेशनल हाईवे के किनारे बनेंगी सुरंगें

By @dmin
Published: October 5, 2020
Share
ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, यूरोप की तरह देश के नेशनल हाईवे के किनारे बनेंगी सुरंगें
ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, यूरोप की तरह देश के नेशनल हाईवे के किनारे बनेंगी सुरंगें
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और यूरोप के विकसित देशों की तर्ज पर भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाईवे) के किनारे एकीकृत जन उपयोगी सुरंगें बनाई जाएंगी। इसमें बिजली-टेलीफोन केबल से लेकर पेयजल, सीवर पाइप आदि को एक सुरंग के भीतर बिछाया जाएगा।
इस तकनीक से आम जनता को बाधारहित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। सेंसर के माध्यम से इनकी निगरानी व मरम्मत संभव होगी। खास बात यह है कि भविष्य में जन उपयोगी कार्यों में किसी प्रकार के बदलाव को आसानी से अंजाम दिया जा सकेगा। इससे सड़कों को बार-बार तोडऩे से जनता को होने वाली परेशानी का सिलसिला बंद होगा।
राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे एकीकृत जन उपयोगी सुरंगें बनाने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सितंबर के प्रथम सप्ताह में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया है। मंत्रालय ने एनएचएआई के चेयरमैन एसएस संधू को पिछले हफ्ते अवधारणा नोट भेज दिया है। इसमें उल्लेख है इकोनॉमिक जोन व राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे एकीकृत जन उपयोगी सुरंगें बिछाने के लिए कंसल्टेंट एजेंसी को नियुक्त कर अध्ययन कराया जाए। साथ में हिदायत दी है कि अध्ययन रिपोर्ट दो माह के भीतर मंत्रालय को मिल जानी चाहिए, ताकि उक्त तकनीक पर तेजी से काम किया जा सके।

फॉल्ट होने पर तुरंत अलर्ट मिलेगा
एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में फाइबर ऑप्टिकल, केबल टीवी, बिजली, टेलीफोन केबल, पेयजल, सीवर, तेल, स्टीम, पीएनजी, जल निकासी आदि पाइप राजमार्गों के किनारे खुदाई कर के बिछाए जाते हैं। कई बार दूसरी तरफ ले जाने के लिए निर्माण के बाद राजमार्गों को तोड़ा जाता है। इसमें समय और पैसा बर्बाद होने के साथ जनता को परेशानी उठानी पड़ती है। जन उपयोगी एकीकृत सुरंग बनने से यह झंझट समाप्त हो जाएगी। इस तकनीक से बारिश, बाढ़, भूकंप, तूफान से उपयोगी सुविधाओं को नुकसान नहीं होगा। लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिलती रहेगी। सुरंग के भीतर सेंसर लगे होंगे, जिससे किसी प्रकार का फॉल्ट होने का संबंधित विभाग को तुरंत अलर्ट मिलेगा।

जरूरत के अनुसार आकार छोटा-बड़ा होगा
एनएचएआई के मुताबिक एकीकृत जन उपयोगी सुरंगें का छोटा अथवा बड़ा आकार मांग व जरूरत के अनुसार होगा। कुछ सुरंगें आदमकद के बराबर होंगी, जिससे तकनीशियन आराम से आ-जा सकेंगे। कहीं पर सुरंगों में कर्मचारी अपने बड़े व भारी वाहन से आराम से जा सकेंगे। वहीं कुछ स्थानों पर सुरंगों में सिर्फ केबल-पाइपलाइन बिछाने के लिए पर्याप्त जगह होगी। इसके अलावा सुरंगों में जगह-जगह इंस्पेक्शन चैंबर बनाए जाएंगे। इसकी मरम्मत, रखरखाव व निगरानी के लिए अलग से एजेंसी नियुक्त की जाएगी। सुरंग निर्माण महंगी जरूरत है, लेकिन इसके तमाम दीर्घकालिक फायदे हैं।

Democratic Party politician calls Prabowo ‘cardboard general’
देशभर के 15 हजार केंद्रों पर आयोजित होंगी सीबीएसई की शेष परीक्षाएं
21 एकड़ रकबे की बंजर भूमि में छाई हरियाली, गृहमंत्री ने किया था पहला पौधारोपण, आज आक्सीजोन के रूप में ले रहा आकार
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 24 लाख के पार….. पिछले 24 घंटे में सामने आए 64553 नए मामले
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी देश को संबोधित, तिरंगे के रंग में रंगा पूरा देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के 14 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, तलाशी के दौरान 50 लाख कैश बरामद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के 14 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, तलाशी के दौरान 50 लाख कैश बरामद
Next Article A gruesome accident in Agra: nine people sleeping on the pavement climbed container बिहार चुनाव: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद को मिली बड़ी जिम्मेदारी…. औरंगाबाद सीट पर करेंगे चुनाव प्रचार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?