ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खाद्यान्न भंडारण के लिए प्रदेश में बनेंगे ट्रसलेस गोडाउन: विधायक वोरा ने कहा- सूरजपुर में बनेगा प्रदेश का पहला ट्रसलेस गोडाउन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

खाद्यान्न भंडारण के लिए प्रदेश में बनेंगे ट्रसलेस गोडाउन: विधायक वोरा ने कहा- सूरजपुर में बनेगा प्रदेश का पहला ट्रसलेस गोडाउन

By @dmin
Published: June 9, 2021
Share
Trussless godown will be built in the state for food grains storage
Trussless godown will be built in the state for food grains storage
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने कहा है कि आधुनिक तकनीक से खाद्यान्न का भंडारण करने ट्रसलेस गोडाउन बनाए जाएंगे। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सूरजपुर में प्रदेश का पहला सेल्फ सपोर्टेड ट्रसलेस गोदाम 4 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनेगा। इस गोदाम की कुल क्षमता 7200 टन होगी।
स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरूण वोरा ने बताया कि भविष्य में स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के सभी गोडाउन ट्रसलेस तकनीक से बनाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गोदामों में अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए ट्रसलेस तकनीक काफी बेहतर मानी गई है। इस तकनीक से अनाज के भंडारण के दौरान होने वाले नुकसान में कमी आएगी। साधारण गोदामों की तुलना में ट्रसलेस गोडाउन में अधिक अनाज भंडारण किया जा सकता है।
गेल वैल्यूम शीट फायदेमंद
अनाज भंडारण गोदामों को कवर करने के लिए छतों पर लगाई गई गेल वैल्यूम शीट को केंद्रीय एजेंसियों भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) द्वारा काफी सराहा गया है। एफसीआई ने नए बनने वाले गोदामों में इस शीट को लगाने कहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन ने भी इसी तकनीक से गोडाउन का निर्माण करने का प्लान तैयार किया है। इसकी शुरुआत सूरजपुर के गोडाउन से की जा रही है। इससे पहले प्रदेश में सेंट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा तिफरा में इसी तकनीक से गोडाउन बनाया गया है।
सेल्फ सपोर्टेड रूफिंग से होते हैं ये फायदे
साधारण गोडाउन में वॉशर खराब होने पर बारिश का पानी बोल्ट के माध्यम से लीक होने लगता है। गोडाउन में धूल भी प्रवेश करती है और गोडाउन के भीतर जमा होने लगती है। गोडाउन के भीतर पक्षी घोसला बनाते हैं। ट्रसलेस गोडाउन रखरखाव मुक्त होते हैं। गोडाउन के भीतर रखी वस्तुओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं। अज्वलनशील होने के साथ ही आग और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने में ये ज्यादा सहायक होते हैं।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के वृद्ध आदिवासियों के लिए घर पहुंच फिजियोथैरेपी की सेवा…. योजना के तहत 710 मरीजों का हुआ उपचार
जिला अस्पताल में स्टमक परफोरेशन का हुआ सफल इलाज
गुस्ताखी माफ: असहाय राजनीति का अंतिम प्रलाप!
ऑस्कर 2023 के लिए खास लुक में रवाना हुए राम चरण…
छत्तीसगढ़ को दी जाएगी हर्बल राज्य के रूप में पहचान-वन मंत्री अकबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन सीमा पर फाइटर जेट तैनात कर उलटे भारत को सीख दे रहा चीन, अब कहा- लड़ो मत, एक-दूसरे का सहयोग करो
Next Article मुंबई में दो दिन पहले मॉनसून की दस्तक, बारिश से थमीं लोकल ट्रेनें, सड़कों में भरा पानी मुंबई में दो दिन पहले मॉनसून की दस्तक, बारिश से थमीं लोकल ट्रेनें, सड़कों में भरा पानी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?