ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सूदखोर, कांग्रेस पार्षद व सरपंच से परेशान इंजीनियर ने की आत्महत्या, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurChhattisgarhFeatured

सूदखोर, कांग्रेस पार्षद व सरपंच से परेशान इंजीनियर ने की आत्महत्या, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी

By @dmin
Published: September 23, 2022
Share
मृतक इंजीनियर ऋषभ निगम
SHARE

बिलासपुर। सूदखोर, कांग्रेसी पार्षद व सरपंच से परेशान यहां के एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। इंजीनियर ने आत्महत्या से पहले 6 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसे पुलिस ने बरामद किया है। सुसाइड नोट व मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने सूदखोर, कांग्रेसी पार्षद व सरपंच के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आसमा सिटी बिलासपुर निवासी ऋषभ निगम ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद सकरी पुलिस मौके पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। घटनास्थल पर पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार सूदखोर जितेन्द्र मिश्रा, कांग्रेसी पार्षद अमित भरते और सरपंच संदीप मिश्रा को ठहराया है। मृतक ने सुसाइड नोट में इन्हें सजा देने की बात लिखी है।

सकरी पुलिस ने बताया कि मृतक ऋषभ निगम के सुसाइड नोट के मुताबिक उसने जितेन्द्र मिश्रा से चार लाख रुपए उधार लिए थे। इसी प्रकार कांग्रेसी पार्षद से भी अलग अलग किश्तों में चार लाख का कर्ज लिया था। इनसे कर्ज लेने के बाद वह अब तक दोनों चार गुना लौटा चुका है इसके बाद भी इनका कर्ज खत्म नहीं हो रहा है। सूधखोर व कांग्रेसी पार्षद के संदीप मिश्रा लगातार ऋषभ पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे जिसके कारण वह काफी परेशान हो गया था।

मृतक ऋषभ ने यह सुसाइड नोट बिलासपुर एसपी के नाम पर लिखा था। सुसाइड नोट के माध्यम से उसने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उसने अपनी पत्नी के गहने गिरवी रख दिए। यहां तक अपनी क्रेटा कार भी उन्हें दे दिया था इसके बाद भी वे रोज कर्ज का पैसा वसूलने के लिए पहुंच जाते थे। जितना दिया उसे केवल ब्याज बताते और असल अभी लेने की बात करते थे। ऋषभ ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि वह इन लोगों से वे त्रस्त हो चुका है और आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। अंत में उसने लिखा कि इन सभी को सजा जरूर दें।

वेटिंग से छुटकारा दिलाने व आपातकालीन व्यवस्था के तहत आज से चलेंगी 40 क्लोन ट्रेन: जाने किस रूट पर होगा संचालन
CG Crime: प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर झूला प्रेमी!… सोशल मीडिया में डाला पोस्ट आज मेरी मौत होगी
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है महतारी वंदन योजना, सरकार की मंशा पात्र महिलाओं को मिले लाभ
भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन
संयुक्त राष्ट्र में स्थाई मिशन की प्रथम सचिव बरखा ताम्रकार छत्तीसगढ़ की खूबियों को करेंगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोमोट, सीएम बघेल से की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैगा आदिवासी को डराकर रिश्वत मांगने वाले दो कांस्टेबल निलंबित, घर की औरतों को झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी
Next Article ऐसा क्या हुआ की twitter में ट्रेंड हुआ instagram down…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?