ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सूदखोर से परेशान शख्स ने कर ली खुदकुशी, सामने आया आत्महत्या के पहले का Video… पत्नी से कहा छोड़ना नहीं उसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सूदखोर से परेशान शख्स ने कर ली खुदकुशी, सामने आया आत्महत्या के पहले का Video… पत्नी से कहा छोड़ना नहीं उसे

By Mohan Rao
Published: February 10, 2023
Share
बिलासपुर में सूदखोर से तंग आकर बुक डिपो के संचालक ने की खुदकुशी
SHARE

बिलासपुर। जिले मे सूदखोर से परेशान होकर आत्महत्या करने मामला सामने आया है। यहां बुक डीपो का संचालन करने वाले शख्स ने आत्महत्या कर ली थी। अब मृतक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में शख्स अपनी पत्नी से कह रहा है कि यह उसका आखिरी वीडियो है। वीडियो में उसने सूदखोर कृष्णा राठौर से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही है। वहीं उसने पत्नी से कहा कि सूदखोर को छोड़ना मत उसे फांसी की सजा दिलवाना। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी सूदखोर कृष्णा राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें सोनगंगा कॉलोनी निवासी सुमित शर्मा (38) की सीएमडी कॉलेज के सामने सुमित बुक डिपो के नाम से दुकान है। उसकी पत्नी श्रेया शर्मा मोपका स्थित एसबीआई में काम करती हैं। उनकी चार साल की बेटी है। बुधवार को रोज की तरह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ा। स्कूल की छुट्टी के बाद अपने पिता के घर पर बेटी को छोड़कर अपने किराए के मकान में पहुंचा। यहां पर अपनी पत्नी को फोनकर जल्दी घर आने कहा। देर शाम करीब 7 बजे उसकी पत्नी घर पहुंची, तो दरवाजा खुला था। वहीं, अंदर कमरे में सुमित की लाश फंदे पर लटक रही थी। यह देख उसकी पत्नी बदहवास हो गई और अपने ससुर को कॉल किया। इसके परिजन घर पहुंचे और फंदे से सुमित को उतारकर अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और इस बीच एक वीडियो सामने आया जिसे उसने मरने से पहले रिकार्ड किया था।

जानें वीडियो में मृतक ने क्या कहा
पत्नी को भेजे गए वीडियो में सुमित कह रहा है कि मैं बहुत परेशान हो गया हूं, एक आदमी कृष्णा राठौर रामा ग्रीन सिटी में रहता है, उसने मुझे बर्बाद कर दिया है, मैं उसका पूरा पैसा चुका दिया हूं पर उसने मेरी कार रख ली है। मुझसे तीन लाख रुपए एक्स्ट्रा मांग रहा है। उसको छोड़ना मत, उसे फांसी लगवाना। आज मैं मर रहा हूं न, वो भी मरेगा, उसके भी छोटे छोटे बच्चे हैं, जैसे मेरी बच्ची है, कीड़ा लगेगा उसको, मरेगा सड़-सड़ के वो, पापा-मम्मी का ख्याल रखना, बाबू का ख्याल रखना। अपना ख्याल रखना, तुम बहुत स्ट्रांग हो, मुझे मालूम है…LOVE YOU, बाय। इधर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी कृष्णा राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मृतक की कार को जबरन अपने पास रख लिया था और उसे अपने नाम पर कराना चाह रहा था।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सेक्टर-4 के निवासियों के लिए मिला ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, विधायक देवेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण
जकांछ सुप्रीमो रेणु जोगी के बयान से गरमाई राजनीति… जकांछ टूट के कगार पर!…. 5 में से 3 विधायक अलग-अलग पार्टियों में जाने के इच्छुक
शहर के एक कारोबारी को दूसरे कारोबारी ने दी जान से मारने की धमकी… बिना हस्ताक्षर वाले पत्र से धमकी…. थाने पहुंची शिकायत
आपको विरोध का हक, मगर सड़कों को ब्लॉक नहीं कर सकते; एसी की किसानों को फटकार
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ वर्चुअल स्कूल की स्थापना…. शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में पहुंच रहे देश के नामचीन लेखक और कवि, घृणा के समय में प्रेम विषय पर आयोजित सेमिनार में करेंगे शिरकत
Next Article Big news : जम्मू-कश्मीर के रियासी में 6 मिलियन टन के करीब लिथियम का भंडार, GSI ने देशभर में 51 ब्लॉकों की सौंपी रिपोर्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?