ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai निगम की बदहाली : अपने ही कर्मचारियों को नहीं दे पा रहा वेतन, काम छोड़ कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai निगम की बदहाली : अपने ही कर्मचारियों को नहीं दे पा रहा वेतन, काम छोड़ कर्मियों ने किया प्रदर्शन

By Mohan Rao
Published: November 17, 2022
Share
निगम परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई की बदहाल व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनके पास अपने ही कर्मचारियों को वेतन देने के लिए फंड नहीं है। निगम के सभी ग्रेड के कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन नहीं मिला है। लंबे इंतजार के बाद कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया और गुरुवार को निगम के कर्मचारियों ने अपने ही दफ्तर में काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

निगम के कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने आज काम बंद कर दिया है। कर्मचारियों में इस बात की नाराजगी है कि निगम में उनका वेतन ही नहीं मिल पा रहा है तो शहर की जिम्मेदारी कैसे उठाएंगे। आज निगम दफ्तर में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों का कहना है कि लगातार यह अव्यवस्था सामने आ रही है। निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

महापौर से भी मिले कर्मचारी
वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने महापौर नीरज पाल से भी मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी बात रखी। इस पर महापौर ने आयुक्त व विभागीय मंत्री से चर्चा कर मामला सुलझाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल्द इस इसका समाधान किया जाएगा। महापौर ने कर्मचारियों से दो दिन का समय लिया है और कहा है कि इन दो दिनों में समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे।

तो सोमवार से होगी तालाबंदी
कर्मचारी संघ के नेता संजय शर्मा ने बताया कि अक्टूबर के बाद नवंबर माह भी निकल रहा है लेकिन अभी तक कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पाया है। भिलाई निगम में 950 रेगुलर कर्मी व प्लेसमेंट के 1000 से अधिक कर्मचारी हैं। इन सभी का वेतन रुका है। दो दिन का समय महापौर ने लिया है और इस बीच वेतन नहीं मिलता तो सोमवार से काम बंद कर दिया जाएगा। हमारा एक ही नारा है वेतन नहीं तो काम नहीं।

छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में पीएम आवास निर्माण में आई तेजी, पिछले 11 माह में 50 हजार आवासों का निर्माण पूरा
CG Elections 2023 : निगरानी दलों ने 66 करोड़ से ज्यादा की नगदी व अवैध सामान किया जब्त
मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से चर्चा में सीएम बघेल ने कहा- चिकित्सक भगवान का रूप और जीवन बचाने वाली देवी होती हैं मितानिने
नए साल के पहले दिन ही सीएम साय ने ली सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक, शासकीय कामकाज में कसावट लाने दिया मंत्र
10वीं कक्षा तक पंजाबी पढऩा हुआ अनिवार्य, नियम का उल्लंघन करने पर लगेगा 2 लाख का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Road Accident: गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, भाग निकला चालक Road Accident: गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, भाग निकला चालक
Next Article वाणी कपूर ने साइन की अपनी अगली फिल्म, मिला निखिल आडवाणी का साथ…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?