ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रिपल मर्डर से दहला कोरबा: अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री के बेटे, बहु व पोती की हत्या….. मां के सामने धारदार हथियार से किया वार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

ट्रिपल मर्डर से दहला कोरबा: अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री के बेटे, बहु व पोती की हत्या….. मां के सामने धारदार हथियार से किया वार

By @dmin
Published: April 21, 2021
Share
CCTV gets a big clue in the blast outside the Israeli embassy
CCTV gets a big clue in the blast outside the Israeli embassy
SHARE

कोरबा। शहर से लगे भैसमा में बुधवार तड़के अविभाजित मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, हरीश की पत्नी सुमित्रा कंवर और चार साल की बेटी आशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने मां के सामने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद सभी फरार हो गए। वहीं पुलिस ने अहम सुराग मिलने की बात कही है। एसपी अभिषेक मीणा का कहना है कि उन्हें महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, आज शाम तक इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है। वारदात की खबर मिलते ही अभी छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत कई नेता भैसमा पहुंच गए। मंत्री जयसिंह ने कहा है कि किसी भी कीमत पर इस वारदात का खुलासा होगा और हत्यारे पकड़े जाएंगे। उन्होंने प्यारेलाल कंवर की पत्नी से भी बात की।
मिली जानकारी के मुताबिक अब तक हुई जांच में पता चला है कि जब हमलावरों ने तीनों की जान ली तो हरीश की मां वहीं मौजूद थी। उसने अपनी आंखों से सब कुछ देखा, इसके बाद हमलावर भाग गए। अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि सुबह 4 बजे के आस-पास हरीश के भाई खेत चले गए थे। कुछ देर बाद मकान में तीन लोग घुस आए। इस वक्त हरीश उनकी पत्नी और बेटी नींद में थे। हमलावरों ने चाकू और हंसिए जैसे हथियारों से तीनों पर कई वार किए, हरीश के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर कटने के निशान हैं। चंद मिनटों में परिवार को खत्म कर बदमाश भाग गए। सुबह जब ये वारदात हुई किसी ने बदमाशों को नहीं देखा। हरीश की बूढ़ी मां जीवन बाई उस वक्त घर पर ही थीं, चींखें सुनकर उठीं तब तक हत्यारे अपना काम कर चुके थे। उन्होंने जीवन बाई को कुछ नहीं किया।
पुलिस की जांच टीम जब स्निफर डॉग के साथ आई तो डॉग घर के पास से निकली गली में गया और यहां से मेन रोड की तरफ गया। ये सड़क आछीमार गांव की ओर जाती है। पुलिस को शक है कि हमलावर इसी इलाके में भागे होंगे। जांच टीम अपने मुखबिरों का नेटवर्क एक्टिव कर हत्यारों का सुराग जुटाने के काम में लगी है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि हरीश कंवर के बड़े भाई हरभजन रोज की तरह सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। जाने से पहले उन्होंने दरवाजे को अटका दिया था। इसके बाद ही हमलावर बिना शोर मचाए और तोडफ़ोड़ किए आसानी से दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हो गए। ऐसे में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रैकी की होगी। इसके कारण उन्हें इस बात की जानकारी थी।

ममता सरकार को बड़ा झटका, पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी ‘द केरल स्टोरी’, सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
shreekanchanpath 101 # 23 January 2025
टला बड़ा विमान हादसा: मुंबई से टेक-ऑफ के बाद अलायंस एयर के इंजन का ऊपरी हिस्सा गिरा, भुज में इमरजेंसी लैंडिंग
पॉक्सो एक्ट के आरोपी नाबालिग की मां का आरक्षक पर गंभीर आरोप, बेटे की मदद के लिए की यह डिमांड
स्पीड बाइकर्स और नियम तोडऩे वाले वालों पर यातायात विभाग की बड़ी कारवाई… चालानी कार्रवाई के साथ इतनी बड़ी संख्या में हुए लाइसेंस निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi कोरोना से देश में हाहाकार: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के करीब… पहली बार एक दिन में 2023 मौतें…. छत्तीसगढ़ सर्वाधिक संक्रमित राज्यों में
Next Article डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट में शुरू हो रही है 11वीं व 12वीं की नई बैच…. 26 अप्रेल से शुरू होंगी 11वीं कॉमर्स की कक्षाएं डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट में शुरू हो रही है 11वीं व 12वीं की नई बैच…. 26 अप्रेल से शुरू होंगी 11वीं कॉमर्स की कक्षाएं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?