ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय बोले पूर्व पीएम से बहुत कुछ सीखा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय बोले पूर्व पीएम से बहुत कुछ सीखा

By Mohan Rao
Published: February 25, 2025
Share
विधानसभा में बजट सत्र का दूसरा दिन
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। बजटसत्र के दूसरे दिन विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। सदन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया गया। स्पीकर रमन सिंह बोले- उनकी भरपाई नहीं हो सकती। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वहीं सीएम साय ने कहा कि देश ने हीरा खो दिया है। पूर्व पीएम से मैने बहुत कुछ सीखा है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य था कि सांसद रहते हुए मैंने डॉ. मनमोहन सिंह जी से बहुत कुछ सीखा। राज्यसभा में उनके कार्यकाल की समाप्ति पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उनके लिए जो बातें कही, वो आज भी स्मरणीय है। डॉ. सिंह ने व्हील चेयर में बैठकर भी एक बिल पर मतदान किया था, यह इसका उदाहरण है कि एक सांसद अपने दायित्वों के प्रति कितना सजग है, वे लोकतंत्र को ताकत देने सदन में पहुंचे थे। 

सीएम साय ने कहा असाधारण विद्वान, सरल और सहज डॉ. मनमोहन सिंह जी ने सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। रिजर्व बैंक में गवर्नर, केंद्र सरकार में वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के पद को उन्होंने सुशोभित किया। हमारे प्रदेश की बहुत सुंदर स्मृतियां डॉ. मनमोहन सिंह जी के साथ जुड़ी हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरक रहेगा। डॉ. मनमोहन सिंह जी को पुनः विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल बोले- मनमोहन सिंह 10 साल प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने समर्थन मूल्य 450 से 900 रु. प्रति क्विंटल धान खरीदी की शुरुआत की। इससे किसानों की स्थिति में सुधार हुआ। उन्होंने मनरेगा की भी शुरुआत की। इसके बाद सदन में 2 मिनट के मौन के बाद कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई। इसके बाद दोबारा कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद प्रश्नकाल में विधायकों के सवाल सदन में गूंजे।

सीएम साय ने जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, कहा- शोषित-पीड़ितों को न्याय दिलाने करें कार्य
जिला अदालत ने पूर्व विधायक को सुनाई उम्रकैद की सजा, प्रेमिका और बेटी की थी बेरहमी से हत्या
Gustakhi Maaf: प्रेम की धरती और प्यार पर पहरा
राहुल की सजा पर बोले सीएम बघेल- राजनीतिक दिवालिएपन की शिकार है मोदी सरकार
भिलाई तेलगा समाज के उगादी मिलन समारोह में दक्षिण भारतीय व्यंजनों की बिखरी खुशबू, महिलाओं ने सजाई पूजा की थाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी, डॉक्टरों के विरोध के बाद आप नेता गिरफ्तार
Next Article shreekanchanpath 133 # 25 February 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?