बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां के नैमेड थाना क्षेत्र में बाजार गई महिला को अकेला पाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पीड़िता की पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गदामल्ली की एक महिला नैमेड बाजार आई थी। महिला दोपहर 3 से 4 बजे के बीच जब बाजार से करीब सौ मीटर दूर झाड़ियों की तरफ शौच के लिए गई। इसबीच तीन लोगों ने महिला को अकेला देखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद वहां से वे फरार हो गये। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।




