ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनजातीय गौरव दिवस : पीएम मोदी की घोषणा, देशभर में बनेंगे बिरसा मुंडा जनजातीय उपवन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

जनजातीय गौरव दिवस : पीएम मोदी की घोषणा, देशभर में बनेंगे बिरसा मुंडा जनजातीय उपवन

By Mohan Rao
Published: November 15, 2024
Share
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
SHARE

छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअली हुए कार्यक्रम में शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवाल बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस व लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बिहार के जमुई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम साय भी इस कार्यक्रम में अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा करते हुए कहा के देश में बिरसा मुंडा की याद में जनजातीय गौरव उपवन बनाए जाएंगे। इन उपवनों में हजारों पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में 150 रुपए का विशेष सिक्का जारी किया। साथ ही एक डाक टिकट भी जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर जमुई से ‘धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री ने 18 विभागों की ओर से आदिवासी समाज के लोगों के विकास के लिए 8500 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी।

वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय

इससे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के तहत आयोजित लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने बिरसा मुंडा की जयंती की शुभकामनाएं देते एक्स पर पोस्ट किया। सीएम साय ने कहा कि आप सभी प्रदेशवासियों को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भगवान बिरसा मुंडा जी देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं। जनजातीय गौरव दिवस का यह अवसर देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने के साथ ही जनजातीय समाज के योगदान को सम्मानित करने का भी अवसर है।

आदिवासी विरासत को सहेजने के लिए अनेक कदम
जमुई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने आदिवासी विरासत को सहेजने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। अनेक आदिवासियों को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया। भगवान बिरसा मुंडा के संग्रहालय को आप सभी जरूर देखें। आज आदिवासी विरासत को सहेजने के लिए कई संग्रहालय और रिसर्च सेंटर का शुभारंभ हुआ। सिक्का और डाक टिकट जारी किए गए। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने मातृभाषा में परीक्षा के विकल्प दिए। इन फैसलों ने आदिवासी बच्चों के सपनों को पंख दिए हैं। आदिवासी युवाओं ने इंटरनेशनल टूर्नामेंट में देश को मेडल दिलाया। खेलो इंडिया अभियान के तहत आदिवासी इलाकों में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं।

एनडीए का सौभाग्य है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया
पीएम मोदी ने कहा कि यह देश आदिवासी भाइयों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता है। एनडीए का सौभाग्य है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। सीएम नीतीश बाबू ने पूरे देश से उन्हें जीताने की अपील की थी। द्रोपदी मुर्मू जब राष्ट्रपति बनीं तो वह अतिपिछड़ी आदिवासियों का जिक्र किया करती थीं। इनके बारे में पिछली सरकारें नहीं सोचती थी। इनके लिए पीएम जनमन योजना शुरू की गई। इससे देश के पिछड़े आदिवासियों का विकास हो रहा है। आज इस योजना का एक साल पूरा हो रहा है। पिछड़ी जनजातियों को घर, बिजली और सड़क का लाभ दिया जा रहा है। जिसको पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है।

पीएम ने स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को धन्यवाद दिया
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के हर राज्य में कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने अंगिका भाषा में लोगों को नमन किया। कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है। आज कार्तिक पूर्णिमा है। देव दीपावली है। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। मैं सभी देशवासियों को और वनवासी भाई-बहनों को बधाई देता हूं। पिछले कुछ दिन यहां के लोगों ने स्वच्छता का अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का अभियन चलाया। इस विशेष प्रयास के लिए मैं जमुई के लोगों का धन्यवाद करता हूं।

Bhilai Breaking : सेफ नहीं हैं शहर के बैंक, पुलिस की जांच में मिली कई बैंकों में खामियां… अब जारी होगा नोटिस
आईपीएल 2021: लीग के बाकी मैचों के आयोजन पर सस्पेंस, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बोले- यह बहुत सिंपल..
नंदकुमार बघेल 29 दिनों से अस्पताल में हैंभर्ती, मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल…. एक्स हैंडल पर कही यह बात
प्रदर्शन किसानों का हक, मगर आप इस तरह से शहर ब्लॉक नहीं कर सकते – सुप्रीम कोर्ट
साइकिल पोलो में छत्तीसगढ़ की बेटियों का धमाकेदार प्रदर्शन, नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन : बलरामपुर में राजस्व विभाग ने जब्त किया 1295 बोरी धान,
Next Article shreekanchanpath 32 # 15 November 2024

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?