ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानपुर थाना कैंप में दर्दनाक घटना: सर्विस रायफल से पत्नी की हत्या कर जवान ने की आत्महत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मानपुर थाना कैंप में दर्दनाक घटना: सर्विस रायफल से पत्नी की हत्या कर जवान ने की आत्महत्या

By @dmin
Published: June 20, 2020
Share
Traumatic incident at Manpur Police Station Camp: Jawan commits suicide after killing wife with service rifle
Traumatic incident at Manpur Police Station Camp: Jawan commits suicide after killing wife with service rifle
SHARE

भिलाई/राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटी। शुक्रवार देर रात थाना कैंप में एक जवान ने अपने सर्विस रायफल से गोलीमार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बात यहीं समाप्त नहीं हुई इसके तुरंत बाद जवान ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मानपुर थाना कैंप में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों का पंचनामा बनाया। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चला है।

मानपुर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल मुकेश मनहर ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना रात के लगभग 10 बजे की है। जवान ने पहले अपने सर्विस रायफल से अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। थाना परिसर में गोलियों की आवाज सुन दूसरे पुलिस कर्मी घटना स्थल पहुंचे। यहां का नजारा देख सभी की आंखे सहम गई। खून से लथपथ पति पत्नी के शव जमीन पर पड़े हुए थे। दोनो का एक मासूम बेटा भी है। घटना को लेकर एएसपी जीएन बघेल ने बताया कि जवान ने इस प्रकार का आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इधर राजनांदगांव एसपी जितेंद्र शुक्ल ने कहा कि जवान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसका कारण जानने के लिए परिजनों से भी संपर्क किया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी से लेकर थाने पूरे स्टाफ से जानकारी ली जाएगी।

कलेक्टर ने ली एफएसटी और एसएसटी की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर दिए यह निर्देश
छत्तीसगढ़ में अब RTI भी हुआ ऑनलाइन, छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल… जानिए कैसे कर सकतें है अप्लाई
ब्रेकिंग न्यूज: साढ़े चार करोड़ की लागत से बनेगा खुर्सीपार नवीन कॉलेज का नया भवन, महापौर ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण
भारत में कोरोना: नए मामलों में गिरावट का दौर जारी…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 54366 नए मामले, 69 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक
अध्ययन में दावा: डीआरडीओ की दवा 2-डीजी कोरोना वायरस के सभी वैरिएंट्स के खिलाफ प्रभावी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News: Hanging, hanging on death sentence in case of murder, death ब्रेकिंग न्यूज: हत्या के मामले में सजा काट रहा बंदी झूला फांसी पर, मौत
Next Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया रेत माफियाओं पर सीएम बघेल सख्त: कहा छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के माफिया को नहीं करेंगे बर्दाश्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?