ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टैक्स चोरी करने ट्रांसपोर्टर का खेल, एक ही नंबर से चल रहे थे दो ट्रक, पुरानी भिलाई पुलिस ने जब्त किए दोनों वाहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

टैक्स चोरी करने ट्रांसपोर्टर का खेल, एक ही नंबर से चल रहे थे दो ट्रक, पुरानी भिलाई पुलिस ने जब्त किए दोनों वाहन

By Mohan Rao
Published: June 13, 2023
Share
एक नंबर के दो ट्रेलर पुलिस ने किया जब्त
SHARE

भिलाई। पांच साल पहले साउथ की एक मुवी मिडिल क्लास अब्बाई (MCA) रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया कि ट्रांसपोर्टर परिवहन विभाग को चुना लगाने एक ही नंबर से अलग अलग कई बसें चलवाता था। खैर वह तो फिल्म थी लेकिन भिलाई में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। सोमवार की रात को गुरु कृपा ट्रांसपोर्ट की दो ट्रक पुरानी भिलाई पुलिस ने जब्त किए हैं। इन दोनों ट्रकों के रजिस्ट्रेशन नबंर एक हैं। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है।

दरअसल पुरानी भिलाई पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर में गुरु कृपा ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक एक नंबर से कई गाड़ियां बेखौफ चला रहा है। सूचना के बाद जब पुलिस की एक टीम ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची तो वहां दो ट्रेलर खड़े थे और दोनों में नबंर CG 04 JC 7212 लिखा हुआ था। उक्त दोनों ट्रक दादा रेडिएटर नाम से रजिस्टर्ड हैं और गुरू कृपा ट्रांसपोर्ट कंपनी में चलते हैं। पुलिस ने मौके पर ट्रक मालिक का पता लगाया लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए।

टैक्स चोरी के लिए ट्रांसपोर्टरों का है खेल
बताया जा रहा है कि एक ही नंबर से एक से ज्यादा वाहन चलाने पर टैक्स बचाना आसान हो जाता है। इससे परिवहन विभाग को तगड़ा चूना लगता है। एक ही नंबर का टैक्स पे करते हैं और बाकी ट्रकों का परमिट सरेंडर कर देते हैं। यानी एक ट्रक के परमिट में एक से ज्यादा ट्रकों को दौड़ाते हैं। ऐसे ट्रकों से अपराध को भी बढ़ावा मिलता है। इस मामले में पुरानी भिलाई पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और इसके मालिक को दस्तावेज के साथ तलब किया गया है। जांच के बाद यदि कुछ भी गलत पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीजीपीएससी और व्यापमं की परीक्षा में बैठने से पहले जान ने नया नियम… अब आवेदक के लिए यह करना अनिवार्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी प्रतिज्ञा ने थामा सपनों का रास्ता
शहीद गैंदसिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सीएम साय, बोले- छत्तीसगढ़ की धरती जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी
कोविड-19 : सिंगापुर में तबाही मचाने वाला कोविड का केपी1 और केपी 2 वैरिएंट पहुंचा भारत
जमीन विवाद में बडे़ भाई की हत्या, पत्नी व बेटों के साथ मिलकर किया हमला, पेट में मारा सब्बल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident : मिक्सर वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, चार युवकों की मौत… हादसे के बाद चालक फरार
Next Article शाला प्रवेश उत्सव 16 से : स्कूलों में मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के संदेश का होगा वाचन शाला प्रवेश उत्सव 16 से : स्कूलों में मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के संदेश का होगा वाचन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?