ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम में अफसरों के तबादलों का दौर जारी, आयुक्त ने 9 सब इंजीनियरों सहित 31 कर्मचारियों का किया ट्रांसफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम में अफसरों के तबादलों का दौर जारी, आयुक्त ने 9 सब इंजीनियरों सहित 31 कर्मचारियों का किया ट्रांसफर

By Mohan Rao
Published: January 27, 2023
Share
नगर निगम भिलाई
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में अफसरों व कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है। निगम आयुक्त रोहित व्यास एक ही जगह पर लंबे समय से जमे अफसरों व कर्मचारियों का टेबल बदल रहे हैं। ताजा मामले में आयुक्त ने 31कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें 9 सब इंजीनियर भी शामिल हैं। कुछ दिन पूर्व ही वाहन चालकों का भी तबादला किया गया था तथा टेबल रोटेशन के तहत नवीन कार्य कर्मचारियों को सौंपा गया है।

शुक्रवार को लंबे अरसे से एक ही विभाग में पदस्थ कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है। जारी आदेश के तहत जोन क्रमांक 3 में कार्यरत उप अभियंता प्रिया करसे को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, रीमा जंभुलकर उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, श्वेता महिश्वर उप अभियंता को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, शंकर सुमन मरकाम उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर से जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, विजेंद्र गुप्ता उप अभियंता को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, चंदन निर्मल उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 से जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, कृष्ण कुमार जंघेल उप अभियंता को जोन क्रमांक 3 से जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, श्वेता वर्मा उप अभियंता को जोन क्रमांक 1 से जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 कार्यालय तथा नितेश मेश्राम उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 से जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

इन 22 कर्मचारियों को भी हुआ तबादला
लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यरत 22 कर्मचारियों का भी ट्रांसफर हुआ। इन 22 कर्मचारियों को विभिन्न शाखाओं में पदस्थ किया गया है। इसके तहत अब यह कर्मचारी नवीन विभागों में काम करेंगे। तिलक वर्मा कार्य सहायक ग्रेड 2 को प्रथम अपीलीय शाखा, देवेंद्र कुमार वर्मा स्टेनोग्राफर को अधीक्षण अभियंता कक्ष, भुनेश्वरी तिवारी स्वच्छता पर्यवेक्षक को काउंटर शाखा, दिलीप कुमार कुर्वे तकनीकी सहायक को लेखा शाखा, अशोक कश्यप तकनीकी सहायक को उपायुक्त दो कक्ष, प्रकाश गड़पायले डाटा एंट्री ऑपरेटर को डाटा सेंटर विभाग, हरीश कुमार ओझा हेल्पर/क्लीनर को राजस्व विभाग, दामोदर सिंह वर्मा कार्य सहायक ग्रेड 2 को जोन क्रमांक एक नेहरू नगर में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार डी रवि सहायक ग्रेड 3 को जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, बंछोर लाल कोसरे कार्य सहायक ग्रेड 2 को भवन संधारण विभाग, श्रीकांत यादव वार्ड प्यून को राजस्व विभाग, चौधरी महानंद चौकीदार को भवन अनुज्ञा शाखा, रामप्रवेश कार्य सहायक ग्रेड 2 को अधीक्षण अभियंता कक्ष, जलजा अचारी स्वच्छता पर्यवेक्षक को जन स्वास्थ्य विभाग, नीति लता विश्वकर्मा पंप सहायक को जन सूचना विभाग, सुनीता पाहुरकर पंप सहायक को जन स्वास्थ्य विभाग, सरोज कनोजे प्रोसेस सर्वर को स्टेनो टू आयुक्त कक्ष, नसरून निशा सहायक ग्रेड 2 को काउंटर शाखा, शाहीन बेगम पंप सहायक को काउंटर शाखा, जयंत्री ठाकुर फील्ड वर्कर को काउंटर शाखा, शशीकांत तोमर पंप सहायक को काउंटर शाखा तथा लीला लहरी सहायक ग्रेड 3 इनको जनगणना विभाग में पदस्थ किया गया। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि अब जारी आदेश के मुताबिक कर्मचारी नवीन पदस्थापना स्थलों पर कार्य करेंगे।

सीएम बघेल ने कहा- शिक्षा ही वह माध्यम, जिससे मिलती हैं जीवन में नई ऊंचाईयां… विकासखण्ड स्तर पर इंग्लिस मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा
सीएम बघेल ने दूसरे चरण का कोंटा से किया आगाज: आम जनता की मांग पर कोंटा अंचल को दी कई सौगातें
बालोद में सरपंच की हत्या से सनसनी, दोस्त के घर पर मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
बाबूजी, आपकी प्रेरणा सदैव मार्गदर्शन करती रहेगी, जनसेवा से बढ़कर न कुछ है…न रहेगा- अरुण वोरा
Good News : शास्त्री अस्पताल की बदलेगी सूरत, भवन को मिलेगा नया स्वरूप… एमआईसी की बैठक में निर्णय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग के दौरान कैमरा-रेडी दिखने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स…
Next Article महापौर ने ध्वजारोहण कर नगर निगम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला महापौर ने ध्वजारोहण कर नगर निगम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?