ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway Breaking : रेलवे ने रद्द की कई ट्रेने, दुर्ग-विशाखापट्नम एक्सप्रेस से लेकर मेमू सहित यह एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द… जानें क्या है वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Railway Breaking : रेलवे ने रद्द की कई ट्रेने, दुर्ग-विशाखापट्नम एक्सप्रेस से लेकर मेमू सहित यह एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द… जानें क्या है वजह

By Mohan Rao
Published: June 21, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

भिलाई। रेलवे ने दुर्ग रायपुर से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दुर्ग –विशाखापट्नम एक्सप्रेस के साथ ही मेमू सहित कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। यही नहीं विशाखापट्नम व निजामुद्दीन जाने वाली समता एक्सप्रेस को भी दोनों ओर से री शेड्यूल किया गया है। इसके पीछे अपग्रेडेशन कार्य को बताया गया है।

दरअसल ईस्ट कोस्ट रेलवे के विशाखापट्नम रेल मंडल के तहत रायगड़ा-विजयनगरम सेक्शन ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक हैं। इस सेक्शन में पावर ब्लॉक लेकर कुछ कार्य किया जाना है। यह कार्य 21 एवं 22 जून, 2023 (02 दिन) तक किया जायेगा । जिसके कारण दुर्ग व रायपुर से विशाखापट्नम जाने व आने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के भिलाई नगर – भिलाई के बीच भी ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक 23 जून 2023 को 1.00 बजे से 6.40 बजे तक लिया जाएगा। इस दौरान सुपेला में निर्माणाधीन अंडरब्रिज के लिए गर्डर लांचिंग एवं रोड अंडर ब्रिज के बॉक्स पुशिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण भी इस रूट पर कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

21 जून के रद्द रहेगी दुर्ग- विशाखापटनम-दुर्ग एक्सप्रेस

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 21 जून, 2023 को दुर्ग एवं विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18530 /18529 विशाखापटनम-दुर्ग- विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द की गई है। इसी प्रकार 22 जून 2023 को रायपुर एवं विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08227/08528 रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी । 22 जून, 2023 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से चलेगी ।  22 जून को  12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस को निजामुद्दीन स्टेशन से 03 घंटे रीशेड्यूल किया जाएगा । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 22 जून 2023 को गोंदिया से चलकर परिवर्तित मार्ग नैनपुर-जबलपुर-कटनी होते हुए जाएगी। यह गाड़ी गोंदिया –उसलापुर- कटनी के मध्य रद्द रहेगी ।

यह ट्रेनें भी रहेंगी रद्द

  • गाड़ी संख्या 08701 रायपुर -दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 23 जून 2023 को रायपुर से रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 23 जून 2023 को दुर्ग से रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 22 जून 2023 को टाटानगर से रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 22 जून 2023 को कोरबा से रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18240 इतवारी- बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 22 जून 2023 को इतवारी से रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस दिनांक 22 जून 2023 को इतवारी से रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 08730 रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 23 जून 3023 को रद्द रहेगी।
Big News : भिलाई स्टील प्लांट में ट्रांसफार्मर में आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड मौके पर, शॉर्ट सर्किट से लगी आग
सोशल मीडिया बनेगा सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए हथियार…
Bhilai Breaking : गिरफ्तारी से बचने मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, बोला- फर्जी केस में फंसाना चाहती है पुलिस
दुर्ग से हटिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन हुई रेगुलर, सप्ताह में दो दिन चलेगी
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर यातायात पुलिस की सख्ती: 500 से अधिक वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई… बिना मास्क घूमने वालों पर लगाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी उपलब्धि: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो , गोल कर मनाया जश्न बड़ी उपलब्धि: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो , गोल कर मनाया जश्न
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 248 # 21 June 2023

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?