ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमण से बचाव व थर्ड वेव की तैयारियों को लेकर हुआ प्रशिक्षणज् संक्रमण रोकने विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा मितानीनों को दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना संक्रमण से बचाव व थर्ड वेव की तैयारियों को लेकर हुआ प्रशिक्षणज् संक्रमण रोकने विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा मितानीनों को दी जानकारी

By @dmin
Published: June 17, 2021
Share
Training on prevention of corona infection and preparedness for third wave
Training on prevention of corona infection and preparedness for third wave
SHARE

भिलाई। कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है, कोविड 19 के नियमों का पालन कराने और संक्रमण को फैलने से रोकने भिलाई निगम के सभागार में प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जहां भिलाई, रिसाली, जामुल निगम, स्वास्थ्य विभाग और मितानीने शामिल हुई जिन्हें कोरोना के नये म्यूटेन्ट के बारे में जानकारी देते हुए टेस्टींग, कांटेक्ट ट्रेसिंग, होम आईसोलेशन कार्य को तेजी से बढ़ाने कहा गया। कोरोना का थर्ड वेब को रोकने, उसके लक्ष्ण की चर्चा करते हुए इसमें बच्चे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना है, इस कारण वैक्सीनेशन कार्य को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। भिलाई निगम के आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए लार्वा उत्पन्न होने वाले स्रोतो के नष्टीकरण की विस्तृत जानकारी दिए।
डॉ. अर्चना चैहान ने बताया कि कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है, अन्य राज्य जहां संक्रमण फैला है वहां से बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा है ऐसे में कोरोना के संभावित मरीजों की टेस्टिंग, होम आईसोलेशन की प्रकिया शीघ्रता से करे जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क, सेनेटाइज व अनावश्यक भीड़ में जाने से बचने के लिए नागरिकों को प्रेरित करे। डॉ. सुगम सावंत ने बताया कि वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना वायरस के र्थड वेब आने की संभावना बनी हुई है, जिसकी प्रशासन स्तर पर हर संभव तैयारी की जा रही है, चूंकि संक्रमण का म्यूटेन्ट बदल रहा है जो बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर सकते है, ऐसे में जिन परिवार में 14 वर्ष की कम उम्र वाले बच्चे है उनके परिजन को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराने के लिए कहा गया। इस दौरान थर्ड वेब की तैयारी की प्रक्रिया, संक्रमण के लक्ष्ण व नियंत्रित करने के उपाय पर चर्चा किए।
लार्वा के स्रोत को समाप्त करे
कोविड संक्रमण का दौरान ऐसे में हमें विशेष ध्यान रखना होगा कि डेंगू, मलेरिया, पीलिया जैसी अन्य कोई महामारी न फैले इसके नियंत्रण के लिए समुचित उपाय किए जाए। सीपीएम तुषार वर्मा ने बताया कि घर के आस पास साफ सफाई, कूलर, पुराने टायर या कोई भी पुराने पात्रों में जलजमाव को रोकने निरंतर लार्वा की जांच करते रहे ताकि लार्वा पैदा होने वाले स्रोत को समाप्त किया जा सके। विशेषज्ञ ने फिल्ड में जाने वाले कर्मचारियों को घर के विभिन्न स्थान लार्वा उत्पन्न होते है उनकी जानकारी देते हुए निगम प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू लार्वा के स्रोत नियंत्रण कार्यकम चलाकर लार्वा का पूर्णत: नष्टीकरण किया जाना है। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भिलाई निगम के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, पूजा पिल्ले, प्रीति सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, कार्यपालिक मजिस्टेट प्रियंका वर्मा, डॉ. एस.के. जामगड़े, जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ. सीबीएस बंजारे, रिसाली निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, व जामुल पालिका के सीएमओ, महिला एवं बाल विकास विभाग से भी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोरोना पर वार: देश में सक्रिय मरीजों की संख्या और घटी…. सामने आए 54 हजार नए मामले…. 30 करोड़ के पार वैक्सीनेशन
2 कमरे के ओपीडी चेंबर से 108 बिस्तरों तक पहुंचने का सफर, ओम हास्पिटल ने मनाई अपनी 10वीं वर्षगांठ
छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर होगा सम्मान, नगरीय निकाय भी होंगे सम्मानित
एम्स के निदेशक ने कहा कोरोना के नए स्टे्रेन से घबराने की जरूरत नहीं….. महीने में दो बार रूप बदलता है वायरस
भिलाई में अग्रवाल समाज कराने जा रहा अनोखी प्रतियोगिता, IPL की तर्ज पर होगा APL… जानिए इसकी खास बातें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाए लॉकडाउन प्रतिबंध महाराष्ट्र में दो सप्ताह में आएगी तीसरी लहर? 8 लाख के पार हो सकते हैं एक्टिव केस
Next Article The commissioner took a review meeting regarding the schemes operated निगम क्षेत्र में संचालित योजनाओं को लेकर आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक…. निगमायुक्त ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?