ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले में 10वीं-12वीं परीक्षा संचालन हेतु केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhEducationFeaturedRaipur

जिले में 10वीं-12वीं परीक्षा संचालन हेतु केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न

By Poonam Patel
Published: February 11, 2026
Share
कलेक्टर लंगेह ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर परीक्षा के भय को दूर करने पर दिया बल
कलेक्टर लंगेह ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर परीक्षा के भय को दूर करने पर दिया बल
SHARE

महासमुंद। कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से जिले में केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विजय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए परीक्षा की गोपनीयता एवं अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर लंगेह ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्धारित रूट चार्ट का अनिवार्य रूप से पालन करने, परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सुव्यवस्थित ढंग से बैठाया जाए एवं शौचालय तथा बाथरूम की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की स्थिति में तत्काल तहसीलदार, एसडीएम अथवा फ्लाइंग स्क्वॉड को सूचना दी जाए। साथ ही विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर परीक्षा के भय को दूर करने पर भी विशेष बल दिया गया।

कलेक्टर लंगेह ने विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण की समीक्षा करते हुए शेष विद्यार्थियों का शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नाम अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने की स्थिति में फॉर्म-3 भरकर संबंधित विकासखंड कार्यालय में जमा करने के निर्देश भी दिए गए। सत्र 2025-26 में विभिन्न मदों में प्राप्त राशि के संबंध में उन्होंने विद्यालयों को निर्देशित किया कि प्राप्त राशि का नियमानुसार एवं समयबद्ध व्यय करें, ताकि शेष राशि शीघ्र प्राप्त होकर विद्यालय विकास कार्यों में उपयोग की जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे एवं जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने भी संबोधित किया। समन्वय संस्था के प्राचार्य हेमंत आचार्य ने माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त प्रशिक्षण बिंदुओं का विस्तार पूर्वक प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा, एडीपीओ प्रमोद कन्नौजे, एपीसी सांप बोस, सुबोध तिवारी, बीईओ सरायपाली टीकम चंद पटेल, विज्ञान परिषद के समन्वयक जगदीश सिन्हा, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य गण उपस्थित रहे।

यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में मारा गया खूंखार बदमाश राशिद उर्फ गेड़ा, सवा लाख रुपए का था इनाम
पुडुचेरी में लगा राष्ट्रपति शासन…. फ्लोर टेस्ट में फेल होने पर गिर गई थी कांग्रेस सरकार
कोरोना की जंग में बीएम शाह अस्पताल की उपलब्धि: 14 दिन और 50 कोरोना मरीज…. सभी स्वस्थ्य होकर लौटे घर
सीएम साय का गुजरात प्रवास रहा ऐतिहासिक… सहयोग, नवाचार और निवेश के नए आयाम खुले
सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विश्वकप से पहले बड़ा एक्शन, किए ऑनलाइन सट्टा एप ब्लॉक और हजारों खाते फ्रीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीनियर महिला वनडे में छत्तीसगढ़ की एक और जीत, चंडीगढ़ को 20 रनों से हराया
Next Article दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करने तथा लोगों को प्रेरित करने की अपील फाइलेरिया उन्मूलन महाभियान : कलेक्टर लंगेह ने दवा खिलाकर किया शुभारंभ

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?