ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक हादसा : गिट्टी लदा ट्रक स्कॉर्पियो पर पलटा, आठ की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दर्दनाक हादसा : गिट्टी लदा ट्रक स्कॉर्पियो पर पलटा, आठ की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

By @dmin
Published: December 2, 2020
Share
दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत
दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत
SHARE

कौशांबी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। 
कड़ा कोतवाली के देवीगंज चौराहे के पास बुधवार तड़के गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी स्कार्पियो के ऊपर पलट गया। हादसे में दूल्हे की बहन, भांजा, चाची, चचेरी बहन, मामी और ममेरे भाई समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लड़कियों ने स्कार्पियो से कूदकर किसी तरह से जान बचाई।
कोखराज के शहजादपुर गांव निवासी मोहनलाल गुप्ता (रिटायर सचिव सहकारी समिति) के बेटे पंकज अग्रहरि की मंगलवार को शादी थी। बारात कड़ा कोतवाली के देवीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस गई थी। 
शादी समारोह में शामिल होने के बाद बुधवार तड़के तकरीबन चार बजे नागपुर (महाराष्ट्र) में रहने वाले रिश्तदार की स्कार्पियो से दूल्हे की बहन शशि देवी (35) पत्नी रमेश गुप्ता, भांजा ओम गुप्ता (08) पुत्र रमेश गुप्ता, भांजी श्वेता (13), निवासी अल्लापुर-प्रयागराज, चाची रोशनी देवी (50) पत्नी बसंतलाल गुप्ता, चचेरी बहन नेहा (18) पुत्री बसंतलाल गुप्ता, निवासी राजरूपपुर-प्रयागराज,  मामी पूनम देवी (42) पत्नी हनुमान प्रसाद, ममेरी बहन मुस्कान (15), साक्षी (13) पुत्री हनुमान प्रसाद, पड़ोसी सोनू तिवारी की बेटी सीमा तिवारी(16) समेत नौ लोगों को लेकर चालक घर शहजादपुर जा रहा था। 
अंधेरा होने के कारण चालक रास्ता भूल गया और गाड़ी कड़ा रोड के बजाय लेहदरी की तरफ मोड़ दी। देवीगंज चौराहे से लेहदरी की तरफ टर्न होते ही उसे भूल का एहसास हुआ तो वह गाड़ी खड़ीकर समझने लगा। इसी बीच गिट्टी लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 
हादसे में चालक शिवराज सरोज (23) पुत्र हरिनारायण निवासी बालकमऊ, कोखराज समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भांजी श्वेता और ममेरी बहन साक्षी ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह जान बचाई। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन घटनास्थल पर भीड़ लग गई। 
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। सूचना के बाद पहुंचे डीएम अमित कुमार सिंह व एसपी अभिनंनदन ने घटना का जायजा लिया और सभी शवों को फौरन पोस्टमार्टम  हाउस भिजवाया। हादसे के बाद से दोनों पक्षों में कोहराम मचा हुआ है।

Gustakhi Maaf: अब भागवत पर पीएचडी की जरूरत
Big news : शादी में डांस करते आया अटैक, भिलाई स्टील प्लांट के इंजीनियर की मौत
भिलाई में शराबी युवकों की करतूत, ग्रीन वैली में गार्ड को कार से उड़ाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…. देखें Video
आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : भुवनेश्वर व कोझिकोड के लिए रवाना हुआ कांकेर व नारायणपुर का दल
जिंदा है गोल्डी बराड़: अमेरिका पुलिस ने किया गोल्डी की मौत से इनकार, कहा- मीडिया में चल रही खबरें गलत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने धान खरीदी केन्द्रों का किया लोकार्पण, पहला लॉट तौलकर किया खरीदी का शुभारंभ
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 पिछले 24 घंटे में मिले 36604 नए संक्रमित, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 89 लाख के पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?