ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक चालकों को दी “लेन डिसिप्लिन” की जानकारी, बताया कैसे चलें हाइवे पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilaisarguja

Bhilai : ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक चालकों को दी “लेन डिसिप्लिन” की जानकारी, बताया कैसे चलें हाइवे पर

By Mohan Rao
Published: November 27, 2023
Share
यातायात पुलिस ने दी लेन डिसिप्लिन की जानकारी
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस के यातायात विभाग द्वारा सोमवार को ट्रक चालकों को लेन डिसीप्लेन की जानकारी दी गई। इस दौरान ट्रक चालकों को बताया गया कि किस प्रकार हाइवे पर नियमों का पालन करते हुए ड्राइव करना है। बाफना टोल प्लाजा एवं कुम्हारी टोल प्लाजा में भारी वाहन चालकों को पाम्पलेट वितरण कर एवं आडियो जिंगल के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रथम चरण में समझाइश दी जा रही है। आगे चलकर गलत लेन पर चलने वाले भारी वाहन चालकों पर कार्रवाई करने की बात भी बताई गई है।

बता दें यातायात पुलिस द्वारा हाईवे में गलत लेन से ओवरटेक करने की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा नेशनल हाईवे- 53 में भारी वाहन चालको को बाये लेन का प्रयोग करने दिये गये निर्देश के परिपालन में सोमवार को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बाफना टोल एवं कुम्हारी टोल प्लाजा  के पास वाहन चालकों को जागरुक किया गया। दोनों मार्ग में भारी वाहन चालकों को बायें लेन में चलने हेतु पाम्पलेट वितरण कर एवं जिंगल के माध्यम से एवम इन दोनों टोल के बीच मे हाइवे पेट्रोलिंग के जवानों के द्वारा भारी वाहन चालकों को समझाईस देते हुए सही लेन का इस्तेमाल करने की अपील की गई।

नेशनल हाईवे – 53 ,अंजोरा बाईपास से कुम्हारी टोल तक 40 किलोमीटर के क्षेत्र में 30 किलोमीटर का क्षेत्र शहरी  के अंतर्गत आता है। राजधानी रायपुर से लगे होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है नेशनल हाईवे 53 में प्रतिदिन 30000 से अधिक वाहन गुजरते हैं जिसमें से लगभग 4000 भारी वाहन होता है भारी वाहन बाय लेने में चलने से एवं लेन डिसिपिलीन का पालन करने से में सडक दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। चौक चौराहो में जाम की स्थिति निर्मित न हो और छोटे चार पहिया वाहन चालक आसानी से दायें लेन का प्रयोग कर सके। जिससे गलत लेन से ओवर टेक करने से होने वाली सडक दुर्घटनाओं को रोका जा सकें।

इस वर्ष नेशनल हाईवे-53 में 194 सडक दुर्घटनाओं मे 128 घायल एवं 46 लोगो की मृत्यु हुई है। जिसे कम करना यातायात पुलिस का मूल उद्देश्य है। जिस पर यातायात पुलिस दुर्ग निरंतर कार्य कर सडक दुर्घटनाओं को रोकने प्रयास करते आ रही है। एवं इस वर्ष वर्तमान में जिले के अंतर्गत 6 ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना जन्य क्षेत्र) है जिसमें से 04 ब्लैक स्पॉट (1.गुरुद्वारा चौक से नेहरू नगर चौक 2. ITI से तेलहा नाला खुर्सीपार 3. डबरा पारा चौक 4. डीएमसी कटिंग से खारून ग्रीन, कुम्हारी) नेशनल हाईवे में है यातायात पुलिस दुर्ग प्रथम चरण में भारी वाहन चालकों को समझाइए देने का कार्य कर रही है इसके पश्चात जो वाहन चालक लेन डिसिप्लिन का पालन नहीं करेंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी।

आज के इस जागरूकता अभियान फॉलो ट्रैफिक लेन कैम्पेन का शुभांरभ उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीश ठाकुर की उपस्थिति में बाफना टोल प्लाजा से किया गया। इस दौरान निरीक्षक पीडी चन्द्रा प्रभारी यातायात जोन आकाश गंगा, निरीक्षक बोधीराम घिरहे, प्रभारी यातायात जोन भिलाई 03, निरीक्षक यशकरण ध्रवे,प्रभारी यातायात जोन दुर्ग, हाईवे पेट्रोलिग 01, 02, 03, 04 के जवान दुर्ग शिवनाथ एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट मेनेजर एच करूनाकर, टोल प्लाजा मेनेजर अमित कुमार, मेन्टेनेश मेनेजर सिकंदरा, हरि रेड्डी, पंकज दुबे, श्रवन साहू, उपस्थित रहें।

गृहमंत्री ने अपने गृहग्राम पाऊवारा में लगभग 82 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
Cricket की मेंटर बनीं ये टेनिस खिलाड़ी, महिला क्रिकेटरों को देंगी ट्रेनिंग, कहा- ऑफर पाकर हैरान
​​​​​​​राज्य में 50 नवीन एकलव्य विद्यालयों के भवन निर्माण की मंजूरी…
क्या आप भी हो चुके हैं पेट की लटकती हुई चर्बी से परेशान, आज से ही करें ये 8 योगासन
क्या है टेनिस एल्बो? जानें इसके लक्षण और उपचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर, ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ चलाया अभियान मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर, ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ चलाया अभियान
Next Article पाकिस्तान के हाथ से जा सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, आईसीसी ने अब तक नहीं किए हैं समझौते पर हस्ताक्षर पाकिस्तान के हाथ से जा सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, आईसीसी ने अब तक नहीं किए हैं समझौते पर हस्ताक्षर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?