ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चिंगरापगार वाटरफॉल नहीं देख सकेंगे सैलानी, एंट्री पर प्रशासन ने लगाई रोक… जानिए क्या है वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

चिंगरापगार वाटरफॉल नहीं देख सकेंगे सैलानी, एंट्री पर प्रशासन ने लगाई रोक… जानिए क्या है वजह

By Mohan Rao
Published: August 20, 2023
Share
चिंगरा पगार वाटर फॉल
SHARE

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में इन दिनों वाटरफॉल देखने बड़ी संख्या में सैलानी जुट रहे हैं। जिले में जतमई-घटारानी, झरझरा, चिंगरापगार, गजपल्ला जैसे कई वाटर फॉल हैं जो अपनी सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। बारिश के मौसम में यहां की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। लेकिन इन दिनों चिंगरापगार वाटर फॉल में दंतैल हाथी का खतरा मंडरा रहा है जिसे देखते हुए प्रशासन ने वाटर फॉल देखने पर बैन लगा दिया है। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने बेरीकेडिंग कर लोगों को एंट्री बैन कर दी है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो दतैल हाथी नागझर, विजयनगर, पचपेड़ी और चिंगरापगार जलप्रपात क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। यह हाथी दो हफ्ते पहले से ही यहां डेरा डाले हुए है। सुरक्षा को देखते हुए चिंगरापगार जलप्रपात में आम नागरिकों और सैलानियों के प्रवेश को प्रतिबंधित करना पड़ा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस माह के पहले सप्ताह से ही यहां पर हाथियों ने डेरा डाला हुआ है। एहतियात के तौर पर वन विभाग और पुलिस विभाग को जलप्रपात में आने वाले सैलानियों की एंट्री बंद करनी पड़ी है।

हाथी के आमद के चलते वन विभाग गरियाबंद और पांडुका रेंज अलर्ट मोड पर है। आसपास के सभी गांवों में मुनादी कर लोगों को अलर्ट किया गया है। इसके अलावा लगातार दंतेल हाथी की अपडेट ली जा रही है। आसपास के गावों में भी पुलिस ने लोगों को दंतैल हाथी के खतरे से अगाह किया है। जब तक क्षेत्र से हाथियों का खतरा खत्म नहीं होता तब तक पर्यटकों पर बैन लगाया गया है।

Bhilai Breaking : कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, भिलाई नगर से देवेन्द्र और वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर लड़ेंगे चुनाव… देखें सूची
वाहन शाखा में पौधारोपण के साथ शुरू हुआ वन होम वन ट्री अभियान… भिलाई निगम क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए वृहदस्तर पर किया गया पौधारोपण
Big News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 4 नवजात बच्चों की मौत, हड़कंप मचते ही डीन, कलेक्टर, CMHO पहुंचे अस्पताल, परिजन बेहाल
Bhilai : कल होगा भिलाई में आईआईटी कैंपस का लोकार्पण, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राष्ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : सवा करोड़ की ठगी का खुला राज, झांसी से पकड़ाए 6 शातिर बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : राह चलते शख्स पर चाकू से हमला, मदद के लिए आए भाई को भी मारा… शराब पीने रुपए मांग रहे थे बदमाश
Next Article लंबे समय से फरार आरोपियों को पकड़ने दुर्ग पुलिस का अभियान, 12 घंटे की कॉबिंग गश्त में पकड़ाए 137 वारंटी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?