ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के दोनों छोरों से पर्यटन रथ यात्रा और बाइक रैली की शुरूआत आज से….. राम वन गमन पथ का अनुसरण करेगी रैली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के दोनों छोरों से पर्यटन रथ यात्रा और बाइक रैली की शुरूआत आज से….. राम वन गमन पथ का अनुसरण करेगी रैली

By @dmin
Published: December 14, 2020
Share
Tourism Rath Yatra and Bike Rally will start from both ends
Tourism Rath Yatra and Bike Rally will start from both ends
SHARE

उत्तर और दक्षिण से एक साथ शुरु होगी यात्राएं, 4 दिनों में 1575 किलोमीटर की दूरी तय होगी

रायपुर। राम वन गमन पथ पर्यटन रथ-यात्रा और विराट बाइक रैली आज 14 दिसम्बर को प्रदेश के उत्तर और दक्षिण दोनों छोरों से एक साथ शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर इस रैली का आयोजन 14 से 17 दिसंबर तक किया जा रहा है। 4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में 1575 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। रैली 14 दिसंबर को राज्य के दो सिरों से क्रमश: उत्तर स्थित कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचैका तथा दक्षिण स्थित सुकमा जिले के रामाराम से शुरु होगी। रैली के दोनों हिस्सों का मिलन 17 दिसंबर की दोपहर रायपुर के निकट स्थित माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में होगा।
सीतामढ़ी हरचैका से शुरू होकर चन्दखुरी पहुंचने वाली रैली 14 दिसम्बर को कोरिया जिले के सीतामढ़ी हरचैका से राष्ट्रीय राज मार्ग 43 में कोरिया जिले की सीमा शिवप्रसाद नगर तक 164 किलोमीटर की यात्रा करेगी। दूसरे दिन 15 दिसम्बर को सूरजपुर जिले के शिवप्रसाद नगर से राष्ट्रीय राज मार्ग 16 लांजा के पास जिला सूरजपुर सीमा तक 30 किलोमीटर, राष्ट्रीय राज मार्ग 16 लांजा से राष्ट्रीय राज मार्ग 43 गुटुरमा के पास जिला सरगुजा सीमा तक 160 किलोमीटर, राष्ट्रीय राज मार्ग 43 गुटुरमा से राष्ट्रीय राज मार्ग-1 चरकापारा के पास जिला जशपुर सीमा तक 20 किलोमीटर और राष्ट्रीय राज मार्ग-1 चरकापारा से राष्ट्रीय राज मार्ग 130 बी, छिंद के पास जिला रायगढ़ सीमा तक 168 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। 16 दिसम्बर को बलौदाबाजार जिले के राष्ट्रीय राज मार्ग 310 बी छिंद से गिधौरी तक 45 किलोमीटर, जांजगीर-चांपा जिले के गिधौरी से शिवरीनारायण तक 03 किलोमीटर, 17 दिसम्बर को बलौदाबाजार जिले के गिधौरी-औराई के पास, सिरपुर रोड पर जिला बलौदाबाजार सीमा तक 61 किलोमीटर, महासमुंद जिले के औराई-निसदा के पास जिला महासमुंद सीमा तक 51 किलोमीटर और रायपुर जिले के निसदा से आरंग-चन्दखुरी जिला रायपुर सीमा तक 38 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
राज्य के दक्षिण में स्थित सुकमा जिले के रामाराम से शुरू होकर चन्दखुरी पहुंचने वाली रथ यात्रा और बाईक रैली 14 दिसम्बर को सुकमा जिले के रामाराम से तोंगपाल के पास जिला बस्तर सीमा तक 50 किलामीटर, बस्तर जिले के तोंगपाल से बास्तनार के पास दन्तेवाड़ा सीमा तक 85 किलोमीटर एवं दन्तेवाड़ा जिले के बास्तानार से बारसूर के पास जिला बस्तर सीमा तक 70 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। 15 दिसम्बर को बारसूर से राष्ट्रीय राज मार्ग 30 विश्रामपुरी के पास जिला कोण्डागांव सीमा तक 75 किलोमीटर और कोण्डागांव जिले के राष्ट्रीय राज मार्ग 30 विश्रामपुरी से राष्ट्रीय राज मार्ग 30 कोमलपुर के पास जिला कांकेर सीमा तक 103 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 16 दिसम्बर को कांकेर जिले के राष्ट्रीय राज मार्ग 30 कोमलपुर से राष्ट्रीय राज मार्ग 6 के झुनझरा के पास जिला धमतरी सीमा तक 50 किलोमीटर, धमतरी जिले के राष्ट्रीय राज मार्ग 6 झुनझरा से सिहावा-नवापारा के पास धमतरी सीमा तक 141 किलोमीटर, गरियाबंद जिले के सिहावा-नवापारा से राजिम तक 03 किलोमीटर और 17 दिसम्बर को राजिम-आरंग-चन्दखुरी 64 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राज्य में 14 दिसम्बर को सीतामढ़ी हरचैका जिला कोरिया तथा रामाराम जिला सुकमा के दोनों छोरों से शुरू होकर पर्यटन रथ यात्रा और बाईक रैली में रामायण पुस्तक, प्रतीक चिन्ह लेकर न्यूनतम 30 बाईक के साथ होर्डिंग्स और वाहन साउण्ड सिस्टम सहित रैली निकाली जाएगी।
यह रिले रेस की तरह होगा। रथ यात्रा के प्रतीक चिन्हों को सम्बंधित जिला बाइंिकंग समूह दूसरे जिले के बाइकिंग समूह को जिला प्रशासन की मौजूदगी में सौंप देगा। प्रशासन की मदद से प्रत्येक जिले की मिट्टी रथ में रखी जाएगी। अंतिम दिन चंदखुरी में भव्य कार्यक्रम के दौरान पर्यटन स्थलों से लाई गई मिट्टी से वृक्षारोपण किया जाएगा तथा एकत्रित किए प्रतीक चिन्हों को मुख्य अतिथियों को सौंपा जाएगा। बाइक रैली जहां पहुंचेगी वहां पर राम-पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।

कोरोना संकट: अंपायर मेनन और रीफेल भी आईपीएल से हटे…. परिवार में संक्रमण को बताया कारण
रत्नावली कौशल बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना, शीर्ष नेताओं को प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं के नतीजों से कराएंगी अवगत
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार: फिल्मों में काम का बहाना, होती थी अश्लील वीडियो की शूटिंग, विदेश तक जुड़े तार
Bhilai : सुंदर और स्मार्ट सड़क बनेगा खुर्सीपार का एमपीआर रोड, विधायक देवेन्द्र की पहल पर बन रहा है हाई टेक
विधायक देवेंद्र यादव ने ली बीएसपी अधिकारियों की बैठक…. विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा…. कर्मियों की समस्याओं का सदभावनापूर्व समाधान करने बात रखी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वालों से की जांच कराने की अपील
Next Article कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया कोरोना वैक्सीन: बिहार की तुलना में कम जनसंख्या वाले तमिलनाडु को मिल सकती हैं वैक्सीन की ज्यादा डोज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?