ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी
Share
Notification Show More
Latest News
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक!
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज
September 23, 2026
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी
September 23, 2026
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
September 23, 2026
बिहान से जुड़कर पशुपालन और सब्जी उत्पादन को बनाया आय का जरिया, सालाना आय ढाई लाख रुपये तक पहुंची
प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी
September 23, 2026
लखपति महिला पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की तृतीय बैठक संपन्न
लखपति महिला पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की तृतीय बैठक संपन्न
September 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी

By Poonam Patel Published September 23, 2026
Share
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त
SHARE

रायपुर। नवा रायपुर में विकसित की जा रही महत्वाकांक्षी चित्रोत्पला फिल्म सिटी परियोजना की धीमी प्रगति को लेकर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। परियोजना की अपेक्षित गति से प्रगति नहीं होने पर बोर्ड ने संबंधित एजेंसी Eagle Studios Entertainment Limited को औपचारिक नोटिस जारी किया है। साथ ही संविदात्मक दायित्वों के पालन में कमी को देखते हुए करीब ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी के इनवोकेशन/जब्ती की कार्रवाई के संबंध में भी नोटिस दिया गया है।

तय समय-सीमा में काम पूरा करने की चुनौती

परियोजना के प्रथम चरण को 31 मार्च 2027 तक पूरा किया जाना निर्धारित है। टूरिज्म बोर्ड की समीक्षा में सामने आया कि उपलब्ध समय की तुलना में परियोजना की वर्तमान प्रगति पर्याप्त नहीं है। बोर्ड ने आशंका जताई है कि यदि काम की मौजूदा गति जारी रही तो निर्धारित समय-सीमा प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए संबंधित एजेंसी को परियोजना में तेजी लाने और जमीन पर दिखाई देने वाली वास्तविक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डिजाइन से लेकर निर्माण तक कई बिंदुओं पर मांगा जवाब

टूरिज्म बोर्ड के अनुसार एजेंसी को आवश्यक डिजाइन एवं तकनीकी दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करने, जरूरी अनुमतियां प्राप्त करने, पर्याप्त तकनीकी एवं पेशेवर अमला तैनात करने तथा साइट पर वास्तविक और सत्यापन योग्य भौतिक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य के अपेक्षित स्तर पर शुरू नहीं होने के साथ-साथ परियोजना प्रबंधन और विभिन्न आवश्यक अनुमतियों से जुड़ी कमियां भी सामने आई हैं।

केवल आश्वासन नहीं, जमीन पर दिखानी होगी प्रगति

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि केवल आश्वासन, प्रस्तावित समय-सारिणी या पत्राचार को पर्याप्त अनुपालन नहीं माना जाएगा। एजेंसी को निर्धारित अवधि में वास्तविक और सत्यापन योग्य सुधार दिखाना होगा। यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक सुधार नहीं होता है तो टूरिज्म बोर्ड द्वारा बैंक गारंटी के इनवोकेशन सहित अनुबंध समाप्त करने और अनुबंध एवं कानून के तहत उपलब्ध अन्य कार्रवाई की जा सकती है।

करीब 100 एकड़ में विकसित हो रही फिल्म सिटी

नवा रायपुर के माना-तूता क्षेत्र में करीब 100 एकड़ में चित्रोत्पला फिल्म सिटी विकसित की जा रही है। इसे छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण, फिल्म पर्यटन और क्रिएटिव इंडस्ट्री के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। परियोजना में आधुनिक फिल्म स्टूडियो, इनडोर एवं आउटडोर शूटिंग सुविधाएं, विभिन्न स्थायी सेट, प्री-प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाओं सहित फिल्म निर्माण से जुड़ी अन्य अधोसंरचनाएं विकसित की जानी हैं। इस परियोजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराने के साथ देशभर के फिल्म निर्माताओं को राज्य की ओर आकर्षित करना, स्थानीय कलाकारों और तकनीकी कर्मियों के लिए रोजगार एवं अवसर बढ़ाना तथा फिल्म पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।

MD सौमिल चौबे ने जताई नाराजगी

परियोजना की समीक्षा के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध निदेशक सौमिल चौबे ने निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप काम की गति बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चित्रोत्पला फिल्म सिटी राज्य शासन की प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोताही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप धरातल पर ठोस और सत्यापन योग्य प्रगति सुनिश्चित करनी होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संविदात्मक दायित्वों का पालन नहीं होने की स्थिति में बैंक गारंटी के इनवोकेशन से लेकर अनुबंध के तहत उपलब्ध अन्य कार्रवाई  की जा सकती है। परियोजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करना बोर्ड की प्राथमिकता है।

You Might Also Like

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी

प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी

लखपति महिला पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की तृतीय बैठक संपन्न

11 किमी की राह पार कर लोहागांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 62 ग्रामीणों की जांच

Poonam Patel September 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
Next Article राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक! राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?