ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जमगला धान खरीदी केंद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जमगला धान खरीदी केंद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ

By Poonam Patel
Published: November 16, 2026
Share
1,439 पंजीकृत किसानों को मिलेगा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का लाभ
1,439 पंजीकृत किसानों को मिलेगा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का लाभ
SHARE

अम्बिकापुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत  सरगुजा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य उत्साहपूर्वक जारी है। इसी क्रम में जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत धान खरीदी केंद्र जमगला के आदिमजाति सहकारी सेवा समिति केंद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया साथ किसानों से संवाद कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली तथा किसानों को शासन की व्यवस्थाओं का लाभ उठाते हुए सुविधाजनक तरीके से अपनी उपज विक्रय करने के लिए प्रोत्साहित किया।

जमगला धान खरीदी केंद्र में कुल करीब 1,439 किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जाएगा। धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की पारदर्शी एवं सुगम व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और धान विक्रय की प्रक्रिया सरल हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधन को निर्देशित किया कि केंद्र में आने वाले किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं तथा पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित करें।

इस वर्ष भी धान खरीदी प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्थाओं को बढ़ावा दिया गया है। ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को समिति केंद्रों में अनावश्यक चक्कर लगाने और लंबी कतारों में इंतजार करने से राहत मिल रही है।

धान खरीदी केंद्र जमगला में शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं समिति के सदस्यों ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी एवं समिति प्रबंधन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने लकरापारा गौठान का किया मुआयना, सामुदायिक बाड़ी का विस्तार और बेहतर मुनाफे के लिए किया प्रोत्साहित
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 19 कोरोना मरीजों की मौत…. 1615 नए संक्रमितों की पुष्टि
रुको…रुको…रुको…देखो …फोटो कुछ कह रही है….सीएम भूपेश के भेंट मुलाकात में पहुंची मासूम, जाने क्या कहना चाह रही है?
दहेज के लिए विवाहिता को तेजाब पिलाया, पति समेत छह पर मुकदमा
वनवासियों को मिली एक और महत्वपूर्ण सौगात, राज्य में अब महुआ फूल (सूखा) का संग्रहण 31 मई तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहले दिन 353 किसानों से 1000 मेट्रिक टन धान खरीदी कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा,अवैध धान पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश
Next Article shreekanchanpath 33 # 16 Nov 2026

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?