ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टूलकिट मामला: थाने के बाहर धरने पर बैठे रमन सिंह, बोले-कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश रचना बंद करे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

टूलकिट मामला: थाने के बाहर धरने पर बैठे रमन सिंह, बोले-कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश रचना बंद करे

By @dmin
Published: May 24, 2021
Share
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। टूलकिट मामले पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। छत्तसीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से आज रायपुर पुलिस पूछताछ करेगी, लेकिन उससे पहले रमन सिंह ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टूलकिट मामले में हर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आज इस मामले में पुलिस उनके आवास पर पूछताछ करेगी। इससे पहले रमन सिंह ने इसका विरोध किया है। रमन सिंह समेत कुछ नेता रायपुर के सिविल लाइंस थाने के बाहर धरना दे रहे हैं। नबता दें कि कांग्रेस ने टूलकिट मामले को लेकर रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा बेवजह टूलकिट मामले में कांग्रेस को घसीट रही है। 

Raipur | BJP leader & former Chhattisgarh CM Raman Singh along with other BJP leaders holds protest outside Civil Lines Police Station

FIR has been registered against Raman Singh & BJP spokesperson Sambit Patra in the alleged toolkit case. They've been summoned in the case today pic.twitter.com/1ZbqDAN2eC

— ANI (@ANI) May 24, 2021

सिविल लाइंस थाने के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत समेत कई वरिष्ठ नेता धरने पर बैठे हुए हैं। धरना स्थल पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं, जिसपर लिखा है कि टूलकिट बनाकर देश के खिलाफ साजिश रचने वाली और भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे करने वाली, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्या करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ यह धरना है। एनएसयूआई का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, संबित पात्रा और अन्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी के लेटरहेड का इस्तेमाल कर एक फर्जी टूलकिट वितरित की है। इस मामले में पुलिस सोमवार को रमन सिंह से अपने आवास पर मौजूद रहने के लिए कहा था, लेकिन उससे पहले ही रमन सिंह थाने के बाहर धरना पर बैठ गए हैं। 

पात्रा पुलिस के सामने नहीं हुए पेश
पिछले दिनों रायपुर के सिविल लाइन थाने में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। कथित फर्जी टूलकिट मामले में संबित पात्रा को रविवार को पुलिस ने नोटिस जारी कर पेश होने को कहा था, लेकिन पात्रा निजी कारणों का हवाला देकर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। पात्रा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।  भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्विटर पर भी टूलकिट को लेकर कई ट्वीट्स किए थे।

भाजपा का कांग्रेस पर आरोप
गौरतलब है कि भाजपा ने कांग्रेस पर कोरोना संकट के वक्त एक ‘टूलकिट’ के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की छवि बदनाम करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान पीएम की छवि धूमिल करना चाहती है। वहीं कांग्रेस ने ऐसी किसी भी टूलकिट से इनकार किया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा इस तरह के मामले को उठाकर कोरोना के दौरान सरकार द्वारी की जा रही लापरवाही को छुपाना चाहती है। कांग्रेस रिसर्च विंग के प्रमुख राजीव गौड़ा ने कहा कि एआईसीसी रिसर्च डिपार्टमेंट का बताकर बीजेपी फर्जी टूलकिट प्रचारित कर रही है। 

कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत सर्वाधिक टीके लगाने वाली प्रदेश की दो टीकाकरण कर्मी हुईं सम्मानित
रेडिमेड शोरूम में चोरी, हजारों के जीन्स-टीशर्ट ले गया बदमाश… एक गलती से पकड़ाया चोर
रेलवे ब्रेकिंग: सिकंदराबाद एवं रक्सौल के बीच5 फेरों के लिए बड़ी समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा… दुर्ग व कोरबा की इन ट्रेनों में लगेगा एक्सट्रा कोच
मंत्री देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री साय ने 21 कार्यों के लिए 3 करोड़ की दी स्वीकृति
मुख्य न्यायाधीश ने किया राज्य के प्रथम वर्चुअल कोर्ट का ऑनलाइन शुभारंभ: नवीन न्यायालय भवन में बने 18 कोर्ट कक्षों का भी हुआ लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार नारदा स्टिंग केस: बंगाल के दो मंत्रियों और दो अन्य नेताओं को नजरबंद रखे जाने के एचसी के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सीबीआई
Next Article योगगुरु रामदेव के डेयरी कारोबार के सीईओ सुनील बंसल का निधन, अस्पताल में थे भर्ती

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?