ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे मन की बात, लॉकडाउन 5.0 की दिखा सकते हैं झलक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कल पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे मन की बात, लॉकडाउन 5.0 की दिखा सकते हैं झलक

By @dmin
Published: May 30, 2020
Share
मन की बात में बोले पीएम मोदी: सामूहिक शक्ति ही कर सकती है कोरोना को परास्त, इसी संकल्प के साथ 2022 में करें प्रवेश
मन की बात में बोले पीएम मोदी: सामूहिक शक्ति ही कर सकती है कोरोना को परास्त, इसी संकल्प के साथ 2022 में करें प्रवेश
SHARE

नई दिल्ली(एजेंसी)। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार 31 मई को रेडियो पर ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित करेंगे। कल ही लॉकडाउन का चौथा चरण भी खत्म हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी ‘मन की बात’ के जरिए बता सकते हैं कि 1 जून से देश में लॉकडाउन होगा या नहीं और होगा तो उसका स्वरूप क्या होगा।
लॉकडाउन 5.0 में देश के सामने दोहरी चुनौती होगी। एक तरफ आर्थिक गतिविधियों में छूट के जरिए अर्थव्यवस्था में जान फूंकने की कोशिश होगी तो दूसरी तरफ तेजी से फैल रहे संक्रमण को भी काबू करना है। शनिवार को देश में रिकॉर्ड संख्या में कोरोना मरीज मिले हैं। मौतों का आंकड़ा भी अब तक का सर्वाधिक रहा है। हालांकि, 11 हजार से अधिक मरीजों के ठीक होने के साथ रिकवरी दर 47 पर्सेंट से अधिक हो गई है।
इससे पहले 26 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कहा था कि कोरोना वायरस से लडऩे के लिए हमें मास्क और पब्लिक हाईजीन को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। पीएम मोदी के पिछले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को एक महीने से अधिक का वक्त हो चुका है। इस बीच देश में लॉकडाउन में काफी छूट दी जा चुकी है। पीएम मोदी ने इससे पहले देश को संबोधित करते हुए कहा था कि लोगों की जिंदगी बचाने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी प्राथमिकता देनी होगी।
मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के प्रोत्साहन पैकेज की भी घोषणा की थी। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत कृषि, एमएसएमई, रक्षा, एनबीएफसी जैसे सेक्टर्स में रिफॉम्र्स की घोषणा की गई है। पीएम मोदी ऐसे समय में देश को संबोधित करने जा रहे हैं, जबकि शनिवार को ही उनकी सरकार ने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा किया है। कल से मोदी सरकार के शासन का सातवां साल भी शुरू हो रहा है।
पीएम ने अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को समाप्त करने, राम मंदिर मुद्दे के समाधान, एक बार में तीन तलाक को अपराध की श्रेणी में लाने और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले साल की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया और कहा कि ऐसे निर्णयों ने भारत की विकास यात्रा को नई गति, नए लक्ष्य दिए और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा किया है।
प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के अवसर पर देशवासियों के नाम खुले पत्र में मोदी ने कहा कि वर्ष 2019 में देश की जनता ने केवल सरकार को जारी रखने के लिये ही वोट नहीं दिया बल्कि जनादेश देश के बड़े सपनों और आशाओं-आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए था। और इस एक साल में लिए गए फैसले इन्हीं बड़े सपनों की उड़ान है। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष में देश ने सतत नए स्वप्न देखे, नए संकल्प लिए और इन संकल्पों को सिद्ध करने के लिए निरंतर निर्णय लेकर कदम भी बढ़ाए।

स्टंटबाजों पर पुलिस की सख्ती : वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 10 बाइकर्स पर की कार्रवाई, मंगवाई माफी
Video : अनोखा चोर…. कीमती सामान की जगह चुराता है महिलाओं के अंडरगारमेंटस, कैमरे में कैद हुई हरकत
Gustakhi Maaf: ऐसी सरकार से कोई लड़े भी तो कैसे
देश के अन्य हॉटस्पाट जिलों से छत्तीसगढ़ आने के लिए पास नहीं होगा जारी
Breaking News : जुआरियों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाइ, 18 गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा की रकम जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Patients found positive in the district will now be treated at Shankaracharya Hospital: Collector Sarveshwar Narendra Bhure gave instructions जिले में पाजिटिव पाये जाने वाले मरीजों का अब शंकराचार्य हास्पिटल में इलाज होगा: कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने दिए निर्देश
Next Article प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर कलेक्टर ने अधिकारियों की ली ओरिएंटेशन मीटिंग: पहले पूछा प्लान और बाद में तय की गई कार्ययोजना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?