ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टोक्यों ओलंपिक पर सिंधू की नजरें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

टोक्यों ओलंपिक पर सिंधू की नजरें

By @dmin
Published: January 6, 2020
Share
SHARE

महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू आगामी टोक्यो ओलंपिक जीतने के लिए अभ्यास में लगी है। सिंधु ने कहा कि अभी वह अपने खेल को बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं। सिंधू ने 2019 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था पर इसके बाद वह बाकि के टूर्नामेंटों में सफल नहीं रहीं ओर शुरुआती दौर में ही बाहर हो गयीं थीं। विश्व टूर फाइनल्स में भी सिंधू का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। सिंधू का भी मानना है कि जिस प्रकार विश्व चैंपियनशिप उनके लिए शानदार रही। वैसी सफलता फिर उन्हें नहीं मिली। इसके बाद भी वह आने वाले मुकाबलों को लेकर सकारात्मक बनी हुई हैं। सिंधु ने कहा कि सभी मुकाबलों में जीत मिलना तय नहीं है। कई बार अच्छा खेल दिखाने के बाद भी कुछ गलतियों के कारण सफलता नहीं मिल पाती। इस साल की शुरुआत में ही उन्हें मलेशिया और इंडोनेशिया से खेलना है। इसके अलावा ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिये कुछ टूर्नामेंट हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो सभी टूर्नामेंट अहम होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इन गलतियों से काफी कुछ सीखा है। मेरे लिये सकारात्मक बने रहना और दमदार वापसी करना सबसे अहम है।’’ सिंधू ने कहा कि वह अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये तकनीकी पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मुझसे प्रशंसकों को काफी उम्मीदें होंगी पर दबाव और आलोचना का मेरे पर असर नहीं होता क्योंकि लोग मुझसे हमेशा जीत की उम्मीद करते हैं। ओलंपिक किसी के लिये भी अंतिम लक्ष्य होता है।’’ सिंधू ने कहा, ‘‘हम तकनीक और कौशल पर काफी काम कर रहे हैं और सब कुछ तय रणनीति के अनुसार होगा। इससे ओलंपिक सत्र में सब कुछ ठीक रहने की उम्मीदें हैं। सिधू के पास टोक्यो में पदक जीतकर पहलवान सुशील कुमार की बराबरी करने का अवसर रहेगा जिन्होंने 2008 और 2012 में ओलंपिक पदक जीते थे। इस स्टार खिलाड़ी ने कहा कि मैं दूसरों के बारे में नहीं सोचती। मैं एक एक कदम आगे बढ़ने में विश्वास करती हूं। इसलिए मुझे लगता है कि जीत के लिए मुझे कड़ा अभ्यास और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है यह हालांकि आसान नहीं होगा।

विभाग के अन्य कर्मचारी भी बनेंगे आरोपी
होम डिलीवरी का लाभ ले रहे लोग
रोटरी क्वींस बिलासपुर ने अपना स्थापना दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के हाथों सत्य साईं श्रवण बधिर संस्था में शौचालय एवं शेड का कराया लोकार्पण
सामना की संपादकीय में मोदी सरकार पर चुटकी, आम लोगों की अर्थव्यवस्था ही खत्म कर डाली
सुलभ शौचालयों, सार्वजनिक शौचालय के साथ बाजार क्षेत्रों को किया गया सैनिटाईज का छिड़काव  
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आमिर खान ने फ़िल्म “लाल सिंह चड्डा” के लिए एक इंटेंस रनिंग सीक्वेंस को दिया अंजाम
Next Article KL राहुल और धवन में चल रही रेस, तूफानी ओपनर ने कहा- मेरी टीम में शिखर की कोई जगह नहीं

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?