ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टोक्यो पैरालंपिक: अवनि ने रचा इतिहास, शूटिंग में जीता गोल्ड… योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

टोक्यो पैरालंपिक: अवनि ने रचा इतिहास, शूटिंग में जीता गोल्ड… योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य

By @dmin
Published: August 30, 2021
Share
Minister Tamradhwaj Sahu reviewed the works in the district in-charge
Minister Tamradhwaj Sahu reviewed the works in the district in-charge
SHARE

टोक्यो (एजेंसी)। टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया  है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। जबकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।

टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाज अवनी लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है।  उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्था में भारत के योगेश कथुनिया गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टोक्यो पैरालंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में भारत के देवेंद्र झाझारिया ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। उनके अलावा सुंदर सिंह गर्जुर ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। इन दोनों खिलाडिय़ों ने एफ-46 कैटेगरी में पदक जीते। देवेंद्र ने इस दौरान 64.35 मीटर का थ्रो किया। जबकि संदर ने 64.0 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे। भारत के स्वरूप उनहालकर पुरुषों की 10  मीटर एयर राइफल स्पर्धा में के फाइनल में पहुंच गए हैं। वह सातवें सातवें स्थान पर हैं। अब स्वरूप से भी पदक की उम्मीद होगी। 

पीएम मोदी ने कहा अभूतपूर्व प्रदर्शन
पीएम मोदी ने अवनि को बधाई देते हुए लिखा कि अभूतपूर्ण प्रदर्शन अवनि लेखरा। शूटिंग के लिए आपकी मेहनत, जुनून और कड़ी मेहनत के कारण आप स्वर्ण जीत पाईं। इसके लिए आपको बधाई। यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए खास पल है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। 

राष्ट्रपति ने दी बधाई 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा कि अवनि लेखरा को इतिहास रचने और भारत को पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जिताने के लिए बधाई। आपके प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। आपके अभूतपूर्व प्रदर्शन के कारण ही आज भारत का तिरंगा पोडियम पर सबसे ऊपर जा सका। 

गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई 
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी अवनि लेखरा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा – ऐतिहासिक! पैरालंपिक में अपने परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाली अवनि लेखरा को बहुत-बहुत बधाई। विश्व में तिरंगे का मान बढ़ाने के लिए आपके जुनून व समर्पण को पूरा देश सलाम करता है। 

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा- अद्भुत… अतुल्य… अभिनंदनीय। टोक्यो पैरालंपिक्स में शूटिंग प्रतिस्पर्धा में अवनि लेखरा ने स्वर्ण पदक अर्जित कर वैश्विक पटल पर माँ भारती को गौरवभूषित किया है। भारतवर्ष को आप पर गर्व है। आपकी यह ऐतिहासिक विजय यात्रा अविराम गतिशील रहे…भारत माता की जय।

जन्माष्ठमी की झांकियां बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र, जन्म से लेकर राजसिंहासन तक की है झांकी
यौन उत्पीडन के आरोप के बाद पद से हटाए गए आईजी डांगी, एसआई की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई
तेल और गैस की महंगाई के खिलाफ बैलगाड़ी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हो गया हादसा, देखें वीडियो
स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट की रेलवे को फटकार, अधूरे फुटओवर ब्रिज पर मांगा जवाब
पौधों का वितरण नहीं उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ले पार्षद – महापौर शशि सिन्हा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेरिकी अलर्ट के बीच काबुल एयरपोर्ट पर फिर बड़ा धमाका, मकानों पर रॉकेट से किया गया हमला, देखे विडियो अमेरिकी अलर्ट के बीच काबुल एयरपोर्ट पर फिर बड़ा धमाका, मकानों पर रॉकेट से किया गया हमला, देखे विडियो
Next Article Now the passenger fare will increase in the state प्रदेश में अब बढ़ेगा यात्री किराया… छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ की मांग पर 25 फीसदी बढ़ोत्तरी की मिली सहमति

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?