ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2000 रुपए के नोट बदलने की आज अंतिम तिथि, आज नहीं बदले तो होगी मुश्किल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeaturedNational

2000 रुपए के नोट बदलने की आज अंतिम तिथि, आज नहीं बदले तो होगी मुश्किल

By Mohan Rao
Published: September 30, 2023
Share
SHARE

भिलाई। नोटबंदी के बाद प्रचलन में आए 2000 रुपए के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा के बाद 30 सितंबर को इन्हें बदलवाने की अंतिम तिथि है। शनिवार को बैंक में सीधे इन नोटों को बदलवाया जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, 1 अक्टूबर से बैंकनोट का मूल्य समाप्त हो जाएगा और यह सिर्फ कागज का एक और टुकड़ा होगा। 30 सितंबर की समय सीमा के बाद भी 2000 रुपए के नोट वैध बने रहेंगे, लेकिन उन्हें लेनदेन में स्वीकार नहीं किया जाएगा। 30 सितंबर की डेडलाइन के बाद नोटों को केवल आरबीआई से बदला जा सकता है।

बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अधिनियम, 1934 की धारा 24 (1) के तहत नवंबर 2016 में 2000 रुपए मूल्यवर्ग के नोट पेश किए गए थे। ऐसा उस समय प्रचलन में मौजूद सभी 500 और 1000 रुपए नोट चलन से बाहर करने के कारण किया गया। आरबीआई ने बताया कि मुद्रा आवश्यकता को तेजी से पूरा करने के लिए 2000 रुपए के नोट पेश किए गए। नोटों को पेश करने का उद्देश्य तब पूरा हो गया जब अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गए। इसे देखते हुए और आरबीआई की ‘स्वच्छ नोट नीति’ के तहत नोटों को वापस लेने का फैसला किया गया है।

93 प्रतिशत करेंसी वापस बैंकों के पास
2000 रुपए के नोट को चलन से बाहर करने के बाद इसे बैंकों में जमा करने आरबीआई ने निर्देश दिया था। 30 सितंबर को इन नोटों को बदलने की तिथि की घोषणा के बाद अब तक बैंकों में 93 फीसदी नोट वापस आ चुके हैं। आरबीआई ने बताया कि एक मई से अब तक करीब 93 प्रतिशत करेंसी नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं। बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त, 2023 तक प्रचलन से वापस आए 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपए था।

राहत के बीच फिर बढ़ी संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटों में 223 लोगों की मौत, सक्रिय मामले 90 हजार के नीचे
87 साल में पहली बार नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई का बड़ा फैसला
तमन्ना भाटिया ने साउथ के फैंस को बताया ज्यादा ईमानदार, बॉलीवुड के लिए कही ये बात…
सेक्टर-9 अस्पताल में कोविड सेंटर बनाने की मांग…. भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने बीएसपी सीईओ के नाम सौंपा ज्ञापन
कोरोना का उत्पात जारी : 3.47 लाख नए केस, 703 की मौत, एक्टिव केस 2 मिलियन पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में एनआईए की छापेमारी, तीन आईएसआईएस आतंकियों की तलाश राजधानी में एनआईए की छापेमारी, तीन आईएसआईएस आतंकियों की तलाश
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: आखिर राहुल ने तय कर दी राजनीति की दिशा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?