ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवाओं को प्रेरित करने महापौर ने युवाओं के संग लगाई दौड़, स्वस्थ्य रहने का दिया संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

युवाओं को प्रेरित करने महापौर ने युवाओं के संग लगाई दौड़, स्वस्थ्य रहने का दिया संदेश

By @dmin
Published: November 19, 2020
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई के युवा महापौर व विधायक देवेंद्र यादव ने गुरूवार की सुबह करीब 300 युवाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए दौड़ लगाई। सबसे आगे महापौर श्री यादव और उनके पीछे युवाओं और बच्चों की फौज। युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हेे प्रेरित करने के लिए महापौर श्री यादव ने युवाओं के साथ दौड़ लगाई। महापौर श्री यादव ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी लक्ष्य आसान नहीं है, लेकिन असंभव भी नहीं है। हम अपने लक्ष्य को अपनी जीतोड़ मेहनत से पा सकते है। इसमें थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन हमें कभी हार नहीं मानना है। मैं आज आप सब के आगे दौड़ रहा हूं, लेकिन कल आप आगे हाेंगे।

यह अवसर था प्रशिक्षण का। गौरतलब है कि पुलिस, सैनिक आदि भर्ती के लिए भिलाई के युवा रोज सुबह तैयारी करते हैं। भूतपूर्व सैनिक हरभजन सिंह ऐसे युवाओं को अपने अनुभव बांट रहे हैं और युवाओं को फिजिकल परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। ऐसे में इन युवाओं का आत्मविश्वासन बढ़ाने के लिए महापौर श्री यादव ने युवाओं के साथ दौड़ने के साथ ही अन्य जरूरी व्यायाम किए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रथम नागरिक होने के नाते वह युवाओं के साथ है। वे खुद उनके साथ व्यायाम करेंगे और खुद भी उनसे सीखेंगे। दौड़ की शुरूआत सेक्टर 2 मैदान से की गई। यहां से बीएसएनएल सेक्टर 1 मैदान होते हुए भिलाई विद्यालय तक दौड़ लगाई गई। इस अवसर पर ख्वाजा अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सेल प्रकोष्ठ, शंभू सोनी जूड़ो संघ सचिव छ.ग. रमाकांत, राजेंद्र सिंग क्रिकेट कोच सहित 300 से अधिक युवा इस दौड़ में शामिल हुए।

हेल्थ एंड वेलनेस सेेंटर के बेहतर संचालन के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित
फिर भिड़ेंगी शिल्पा शिंदे और हिना खान, बिग बॉस सीजन 11 में कांटे का रहा था मुकाबला
परिवारवाद का प्रयोगशाला बना बिहार, तीन जोड़ी ससुर-दामाद उतरे अखाड़े में, समधी-समधन भी आजमा रहे किस्मत
अमेरिका की जवाबी कार्रवाई: काबुल धमाकों के जवाब में अमेरिका का ड्रोन से हमला, आईएसआईएस का साजिशकर्ता ढेर
रेलवे के वैगन रिपेयर शॉप में वेस्ट मटेरियल का हुआ बेहतर इस्तेमाल, स्क्रैप से बना दिया एक टन वजनी गणेश की प्रतिमा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शपथ के साथ विवादों में घिरे बिहार के शिक्षामंत्री मेवालाल का इस्तीफा शपथ के साथ विवादों में घिरे बिहार के शिक्षामंत्री मेवालाल का इस्तीफा
Next Article वनमंत्री ने राजनांदगांव जिले में कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यो की समीक्षा की

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?