ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीएनज उम्र में बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन देने का मतलब बीमारियों को बुलावा देना है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

टीएनज उम्र में बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन देने का मतलब बीमारियों को बुलावा देना है

By @dmin
Published: June 22, 2020
Share
SHARE

आजकल मोबाइल फोन तो खाना खाने और सोने से भी ज्यादा जरूरी हो गया है। अब स्कूल जाने वाले बच्चों के पास भी स्मार्टफोन रहने लगा है। एक्स्पर्ट्स का भी ये मानना है कि बच्चों को टीएनज उम्र में ही मोबइल फोन थमा देना उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए ठीक नहीं है। जी हां, अगर आपने भी अपने टीएनज बच्चे को मोबाइल फोन दे रखा है तो ये उसकी सेहत को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। यहां हम आपको टीएनज में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Contents
  • टीन टेंडोनाइटिस
  • तनाव
  • नींद न आना
  • कैंसर का खतरा
  • चिंता
  • टीएनएज बच्चों के लिए मोबाइल फोन के सेफ्टी टिप्स

टीन टेंडोनाइटिस

यदि बच्चों को कम उम्र में ही मोबाइल दे दिया जाए तो जाहिर सी बात है कि उन्हें मैसेज टाइप करने की लत तो लग ही जाएगी। वहीं ज्यादा मैसेज टाइप करने से बच्चे को टीन टेंडोनाइटिस यानी टीटीटी हो सकता है। इसमें गलत पोस्च्र के कारण हाथ, पीठ और गर्दन में दर्द हो सकता है। इसके कारण नजर भी प्रभावित हो सकती है।

तनाव

पूरा दिन फोन पर लगे रहने और मैसेज करने वाले बच्चे बाहर दोस्तों के साथ घूमने और खेलने बहुत कम ही जाते हैं। अध्ययनों की मानें तो फोन पर ज्यादा समय बिताने वाले बच्चों में थकान और तनाव का खतरा रहता है। कुछ मामलों में मानसिक विकार भी हो सकते हैं।

नींद न आना

अधिकतर बच्चे सोते समय मोबाइल फोन को अपने पास ही रखते हैं। फोन बजने पर बार-बार नींद टूटती है और इससे बच्चे में नींद की कमी की समस्या होने लगती है।

कैंसर का खतरा

अध्ध्यनों में सामने आया है कि मोबाइल फोन से निकली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन लंबे समय तक फोन को पकड़े रहने पर ऊतकों द्वारा सोख ली जाती हैं। टीएनज उम्र में तंत्रिका तंत्र का विकास हो रहा होता है और इनमें वयस्कों की तुलना में मोबाइल फोन के कारण ब्रेन कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है।

चिंता

किसी से बात करने के अगर मैसेज करना ही एकमात्र तरीका रह जाए तो इस वजह से टीएनज बच्चों में एंग्जायटी पैदा हो सकती है। दोस्तों को तुंरत रिप्लाई आना जहां खुशी देता है, वहीं घंटों इंतजार करने से चिंता बढ़ती है।

टीएनएज बच्चों के लिए मोबाइल फोन के सेफ्टी टिप्स

बच्चे को मोबाइल फोन देने से पहले ये तय कर लें कि उसे दिन में कितना समय और पैसा खर्च करना है।
उसे हिदायत दें कि दोस्तों के तुंरत रिप्लाई का इंतजार करना उसकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
पढ़ाई करते समय मोबाइल फोन को बंद रखें।
सोने से पहले भी फोन को ऑफ करने की आदत डालें।
बच्चे को समझाएं कि फोन का कम इस्तेमाल करने से कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। दिन में 20 मिनट से फोन पर बात करना उसके लिए सही नहीं है।
बच्चों के लिए मोबाइल फोन का कम इस्तेमाल करने की बात समझना मुश्किल है, लेकिन पेरेंट्स होने के नाते आपको तो इस चीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

इमली के इन 5 फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, इम्यूनिटी से लेकर दिल तक जुड़ा है कनेक्शन
उम्र के हिसाब से कितनी बार बदलें बच्चे का डायपर
शिशु को पसंद नहीं है नहाना तो वो देता है कुछ ऐसे संकेत
छत्तीसगढ़ सरकार की पहल : सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे विश्राम गृह
भाप स्नान से कम हो सकता है आघात का खतरा: शोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बच्चों को किस उम्र से खिलाएं रसीला फल तरबूज
Next Article रात में सोता नहीं है बच्चा तो उसे खिलाएं ये स्पेशल फूड्स

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?