ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तिरुपति लड्‌डू प्रसादम् विवाद : डिप्टी सीएम पवनी कल्याण की मांग, बोले-राष्ट्रीय स्तर पर बनाया जाए ‘सनातन धर्म रक्षण बोर्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

तिरुपति लड्‌डू प्रसादम् विवाद : डिप्टी सीएम पवनी कल्याण की मांग, बोले-राष्ट्रीय स्तर पर बनाया जाए ‘सनातन धर्म रक्षण बोर्ड

By Mohan Rao
Published: September 20, 2024
Share
डिप्टी सीएम पवन कल्याण की मांग, बोले-राष्ट्रीय स्तर पर बनाया जाए 'सनातन धर्म रक्षण बोर्ड
SHARE

विशाखापत्तनम (ए.)। आंध्रप्रदेश के तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम् की सुप्रसिद्ध लड्‌डू प्रसादम् विवाद के बीच डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने अहम मांग उठाई है। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जनसेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण ने राष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म रक्षण बोर्ड बनाने की मांग की है। पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा है कि पूरे देश में धार्मिक मामलों की देखरेख के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म रक्षण बोर्ड बनाना चाहिए।

बता दें तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम् में रोजना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। यहां बालाजी भगवान के प्रसाद के रूप में लड्‌डू दिया जाता है जो कि पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध है। हाल ही में प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश की पिछली वाईएसआरसीपी की सरकार में प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद को बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद पूरे देश में यह मुद्दा गरमा गया है और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी कुछ लिखा जा रहा है।

डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने जताई चिंता
इस विवाद के बीच राज्य के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘तिरुपति बालाजी प्रसाद में जानवरों की चर्बी (मछली का तेल, सूअर की चर्बी और गोमांस की चर्बी) मिलाए जाने की बात से हम सभी बहुत परेशान हैं। तत्कालीन वाईएसआरसीपी की सरकार द्वारा गठित टीटीडी बोर्ड को कई सवालों के जवाब देने होंगे। हमारी सरकार हरसंभव सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन, यह मामला मंदिरों के अपमान, भूमि संबंधी मुद्दों और अन्य धार्मिक प्रथाओं से जुड़े कई मुद्दों पर प्रकाश डालता है।’

सनातन धर्म के अपमान को रोकने साथ आना चाहिए
पवन कल्याण ने लिखा कि ‘अब समय आ गया है कि पूरे भारत में मंदिरों से जुड़े सभी मुद्दों पर विचार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘सनातन धर्म रक्षा बोर्ड’ का गठन किया जाए। सभी नीति निर्माताओं, धार्मिक प्रमुखों, न्यायपालिका, नागरिकों, मीडिया और अपने-अपने क्षेत्रों के अन्य सभी लोगों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे पर एक बहस होनी चाहिए। मुझे लगता है कि हम सभी को किसी भी रूप में ‘सनातन धर्म’ के अपमान को रोकने के लिए एक साथ आना चाहिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय कोयला एवं खनन मंत्री को लिखा पत्र…हर माह 1.50 करोड़ टन कोयला प्रदान करने का किया अनुरोध
BREAKING NEWS : भिलाई में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप, रातभर गायब रहे बच्चे… सुबह इस हालत में मिले
Bhilai : होटल वत्स के कमरे में व्यापारी फांसी पर झूला, तीन माह से रह रहा था किराए में
शासन की योजना से बिजली बिल में मिली राहत, सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण हितैषी बल्कि भविष्य की ऊर्जा -रमेश
एयरपोर्ट कस्टम टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 एयरगन पकड़ीं, नकदी समेत अन्य सामान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : सीएम साय ने किया पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को सस्पेंड…. जानिए क्या है मामला
Next Article राजधानी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एफआईआर, सिविल लाइन थाने में केस दर्ज… जानिए क्या है मामला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?